सातग्राम एरिया जॉइंट एक्शन कमिटी द्वारा विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए किया प्रदर्शन



जामुड़िया - ईसीएल के सातग्राम एरिया क्षेत्र के अधीन श्रीपुर एरिया स्थित निघा कोलियरी में विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को जॉइंट एक्शन कमिटी( जैक) की ओर से एक गेट मीटिंग किया गया.जैक के सदस्यों ने कहा की निघा कोलियरी में पिछले पन्द्रह दिनों से डोली का इंजन बंद पड़ा हुआ है, जिसका प्रभाव इस कोलियरी पर पड़ रहा है, उसे अविलम्ब मैनेजमेंट को चालू करना होगा .इलाके के सारे क्षेत्रों के सड़के सम्पूर्ण रूप से जर्जर हो चुकी है, उसका मरम्मत किया जाय. कोलियरी में कार्य करने वाले सभी श्रमिको के घर वर्षो से रिपेयरिंग नहीं होने के कारण काफी खस्ता हाल हो गये है, उन सभी घरों को तत्काल रिपेयरिंग करना होगा . इन घरों के सारे छत पर तारपेल लगाना होगा .बहुत दिनो से नाले की साफ़ सफाई नहीं किया गया जिसके कारण बरसात होने पर जल जमाव होने के कारण डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है. इस लिए सभी इलाकों के नाले को साफ सुथरा कर इलाकों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करना होगा. अगर समय रहते यह सारी बातें मैनेजमेंट नहीं मानती है तो आने वाले समय में हमलोग एक बड़े अंदोलन पर जायेंगे. इस मौके पर श्रमिक नेता बिजय कुमार सिंह ,मनोज चौबे ,असगर अली, मंगल पाण्डे ,किशोर थोर ,बिजय सिंह, सियाराम साव, राज कुमार सिंह ,रामजी कोईरी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता