शराब तस्करों पर रूपनारायणपुर पुलिस का छापा, एक गिरफ्तार






सालानपुर-शराब तस्करों के खिलाफ रूपनारायणपुर पुलिस ने बुधवार बड़ी कारवाई करते हुए, छापेमारी में एक घर से करीब 1000 देशी एंव विदेशी शराब की बोतलों समेत मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया । बता दे सालानपुर थाना के रूपनारायणपुर फाड़ी प्रभारी मैनुल हक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार शाम फाड़ी क्षेत्र के अल्लाडीह पंचायत अंतर्गत दोमदोह गाँव मे एक घर मे छापेमारी कर, घर से करीब शराब की 1000 बोतलों को जब्त किया है। पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम चंदन दास(25) बताया जा रहा है। जो जामताड़ा थाना के मिहिजाम रामु खटाल क्षेत्र के बाधी पारा निवासी बताया जा रहा है। गिरफ्तार युवक को गुरुवार न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया। जहाँ न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सूत्रों के अनुसार दुर्गापूजा के मद्देनजर घर मे शराब को अवैध रूप से भारी पैमाने पर स्टॉक किया जा रहा था, साथ ही यहाँ से पड़ोसी राज्यों झारखंड एंव बिहार में खपत किया जा रहा था। वही पुलिस गिरफ्तार युवक से शराब तस्करों के बिषय में पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अनुसार पुलिस घर के मालिक का पता लगाने का प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि घर का मालिक झारखंड के रहने वाला है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता