भारत गौरव ट्रैन परियोजना अंतर्गत विशेष टूरिस्ट ट्रेन से तिरुपति, मदुरई, रामेश्वरम ,कन्याकुमारी मल्लिकार्जुन, त्रिवेंद्रम के धार्मिक स्थल का दौरा करें.






आसनसोल -भारतीय रेलवे के भारत गौरव ट्रेन परियोजना के अंतर्गत समय-समय पर आईआरसीटीसी द्वारा टूरिस्ट ट्रेन चलाया जाता है. इसी क्रम में आईआरसीटीसी के पूर्वांचल कार्यालय द्वारा स्वदेश यात्रा विशेष टूरिस्ट ट्रेन की शुरुआत की जा रही है .यह ट्रेन पर्यटकों को दक्षिण भारत के विभिन्न पर्यटन स्थलों की सैर कराएगी। यह ट्रेन 11 दिसंबर को मालदा से खुलेगी और तिरुपति मदुरई, रामेश्वरम ,कन्याकुमारी मल्लिकार्जुन, त्रिवेंद्रम के पर्यटन स्थलों की सैर करा कर 22 तारीख को अपनी यात्रा समाप्त करेगी. 12 दिन और 11 रातों के इस सफर के दौरान यात्री मालदा मालदा टाउन न्यू फरक्का, पाकुड़, रामपुरहाट, दुमका हंसडीहा, भागलपुर, सुल्तानगंज जमालपुर ,किउल जमुई झाझा जसीडीह जामताड़ा चितरंजन कुल्टी धनबाद बोकारो रांची राउरकिला झारसुगुड़ा संबलपुर से भी ट्रेन पर चढ़ और उतर सकते हैं । इस विशेष टूरिस्ट ट्रेन के यात्रियों के लिए इकोनामी स्लीपर स्टैंडर्ड 3 एसी तथा कंफर्ट 3 एसी में यात्रा करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी कंफर्ट 3 एसी के यात्रियों के लिए ट्रेन टूरिस्ट बस तथा होटल रूम सभी एसी होंगे जबकि अन्य दो श्रेणियां के यात्रियों के लिए यह नॉन एसी सुविधाएं होगी । इकोनामी स्लीपर के यात्रियों के लिए हर एक यात्री के लिए 22750 खर्च करने होंगे वहीं स्टैंडर्ड 3 एसी के यात्रियों को हर एक यात्री के लिए 36100 और कंफर्ट 3 एसी के यात्रियों के लिए हर एक यात्री को 39500 खर्च करने होंगे । इसे लेकर आज आईआरसीटीसी की तरफ से आसनसोल रेलवे स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म पर आईआरसीटीसी के कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन किया गया जहां आईआरसीटीसी के कोलकाता कार्यालय के आईआरसीटीसी के टूरिज्म एसोसिएट अमित मौईत्रा ने उपरोक्त जानकारियां दें इस मौके पर उनके साथ आईआरसीटीसी की आसनसोल विभाग की चीफ सुपरवाइजर चंद्रप्रभा तथा सुपरवाइजर श्रवण भी उपस्थित थे उन्होंने बताया कि यात्रियों को बीमा की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी इसके अलावा तीन वक्त का भोजन चिकित्सक की सुविधा भी ट्रेन में उपलब्ध रहेगी वही सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी पुख्ता इंतजाम किया जाएगा ताकि किसी भी यात्री को यात्रा के दौरान सुविधा न हो अमित मोईत्रा ने बताया कि आईआरसीटीसी के वेबसाइट पर जाकर कोई भी इस ट्रेन के लिए बुकिंग कर सकता है इसके अलावा 8595 938067 नंबर पर कोई भी 24 घंटे बुकिंग कर सकता है उन्होंने कहा कि भारत गौरव परियोजना के तहत आईआरसीटीसी की तरफ से यह नौंवा टूर होगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली