आसनसोल- आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय के नेतृत्व में आज नगर निगम की एक टीम ने आसनसोल के राहा लेने इलाके के एक भवन का जायजा लिया इस भवन को तोड़ने के लिए कोलकाता हाई कोर्ट द्वारा ऑर्डर दे दिया गया है आज मेयर के नेतृत्व में एक टीम ने उसे क्षेत्र का दौरा किया और देखा कि उस भवन को किस तरह से तोड़ा जाएगा इस बारे में मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि हाई कोर्ट के आदेश अनुसार उस भवन को तोड़ा जाएगा आज जायजा लिया गया और देखकर लग रहा है कि उस भवन को पूरी तरह से तोड़ना होगा । मेयर ने कहा कि कल से ही उस भवन को तोड़ने का काम शुरू हो जाएगा आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब आसनसोल नगर निगम अवैध अतिक्रमण या अवैध निर्माण को लेकर सख्ति बरत रही है इससे पहले भी आसनसोल नगर निगम द्वारा अवैध अतिक्रमण या अवैध निर्माण को तोड़ा जा चुका है



0 टिप्पणियाँ