कोलकाता -आबकारी विभाग ने शुक्रवार की रात पूर्व बर्दवान के फकीरपुर इलाके में नहर किनारे शराब बनाने के दौरान विशेष छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस की गाड़ी को आता देख एक वृद्ध नहर के पानी में कूद गया. इनका नाम गणेश मल्लिक है जो तभी से लापता हैं. पुलिस घटना की जांच कर रही है. सिविल डिफेंस को इस बारे मे सूचित किया गया । पानी में अभी तक कोई निशान नहीं मिला है। पूर्वी बर्दवान जिला यातायात डीएसपी मुख्यालय राकेश कुमार चौधरी, बर्दवान पुलिस स्टेशन आईसी सुखमय चक्रवर्ती और अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर उपस्थित थे l शनिवार सुबह करीब 11 बजे जब सिविल डिफेंस के कर्मचारियों ने तलाश के लिए फकीरपुर इलाके की नहर के किनारे लगे बोर्ड को नीचे उतारा तो स्थानीय लोगों से पता चला कि एक और लापता व्यक्ति का पता नहीं चल सका है, उसका नाम कृष्णा है. वह पद्मा पुकुर इलाके का रहने वाला है। नागरिक सुरक्षा कर्मी अभी भी उनकी तलाश कर रहे हैं।

0 टिप्पणियाँ