अवसर प्राप्त श्रमिक संग़ठन द्वारा शिवपुर पावर हाउस के सामने विरोध प्रदर्शन किया



जामुड़िया-सोमवार को अवसर प्राप्त श्रमिक संगठन की और से जामुड़िया के शिवपुर पावर हाउस के सामने धरना प्रदर्शन किया गया. इस बारे में माकपा नेता तापस कवि ने कहा कि इस कंपनी में 2011 से पहले सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों के संतानों को नौकरी दी जाती थी, लेकिन उसके बाद से सेवानिवृत होने वाले कर्मचारी की संतान को नौकरी देना बंद कर दिया गया .उन्होंने सवाल किया कि ऐसा किसके कहने पर किया गया है .प्रबंधन इसका जवाब दें .उन्होंने कहा कि एक बार अगर कोई इस कंपनी से सेवानिवृत हो गया तो उसकी कोई जिम्मेदारी प्रबंधन नहीं लेता. उन्होंने कहा कि कई बार इस बारे में प्रबंधन से बातचीत की गई है कई बार चिट्ठियां लिखी गई है लेकिन प्रबंधन की तरफ से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि जनवरी से लेकर सितंबर माह तक करीब चार बार प्रबंधन को इस मुद्दे पर चिट्ठियां लिखी गई है ,लेकिन प्रबंधन ने इस पर कोई कार्रवाई तो की ही नहीं उल्टा उन्होंने यह जवाब दिया कि इस तरह की चिट्ठियां प्रबंधन को ना लिखी जाए या इस तरह का धरना प्रदर्शन ना किया जाए. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक देश में धरना प्रदर्शन करना और अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से विरोध के जरिए प्रबंधन तक पहुंचना हर नागरिक का अधिकार है. यहां का प्रबंधन क्या नागरिकों को इस अधिकार से भी वंचित करना चाहता है .उन्होंने कहा कि यहां के सेवानिवृत कर्मचारी की जिम्मेदारी प्रबंधन को लेनी होगी और यहां से सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों के संतानों को नौकरियां देनी होंगे .उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के समय इस पावर कंपनी में ऐसा किसी तरह का विरोध नहीं करना चाहते जिससे लोगों को परेशानी हो, लेकिन अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो दुर्गा पूजा के बाद बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा. इस मौके पर सुखबिंदर सिंह ,मंजुर आलम ,अशोक रूईदास ,खालीद अख्तर ,सुधन रुइदास आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता