जामुड़िया - रविवार को प्रेस क्लब ऑफ जामुड़िया ने जरूरत मन्दो के घर पहुंच कर तिरपाल का वितरण किया. एबी पिट्स, आठ नम्बर , ऊपर धौड़ा, पत्थर डांगा, केन्दुलिया मोड़ स्थित आदीवासी पाड़ा इलाकों में यह तिरपाल बितरण किया गया .इस मौके पर इस क्लब के अध्यक्ष सत्येन मुखर्जी ,सचिव हरि घोष ने कहा कि प्रेस क्लब ऑफ जामुड़िया के सहयोग से पूरे वर्ष भर समाज सेवा मुलक कार्य समय समय पर किया जाता है ,इसके तहत यह कार्य किया गया है.इसके अलावे सफाई अभियान, खीचड़ी वितरण की गयी है.इसके अलावा आने वाले समय में बच्चों मे वस्त्र वितरण भी किया जायेग. यह कार्य क्लब के सभी सदस्यों के सहयोग से किया गया है. इस मौके पर तारकनाथ मंडल, रजत कवि ,शिवराम पाल, दिलीप साव, टोनी अंसारी ,संदीप चक्रवर्ती, संजीत मोदी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.










0 टिप्पणियाँ