जामुड़िया : ईसीएल के सातग्राम एरिया क्षेत्र के अधीन श्रीपुर एरिया के शिव डागा एसएसआई कोलियरी में शुक्रवार को सितम्बर का वेतन अब तक नहीं मिलने के कारण जैक (जॉइंट एक्शन कमिटी)ने मैनेजर कार्यालय के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन कर उनका घेराव किया . इस मौके पर संयुक्त संग्राम कमेटी नेता सह सीटू के स्थानीय सचिव विरेन्द्र महतो ने कहा कि सितम्बर माह पार हो गया ,लेकिन अभी तक एसएसआई कोलियरी के श्रमिकों का वेतन नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि यह सब प्रबंधक के नाकामी को दर्शाता है .इस तरह प्रबंधक का रवैया नहीं चलने वाला है. सीटू के स्थानीय अध्यक्ष सह जैक नेता शीतल चक्रवर्ती ने कहा कि प्रबंधन तानाशाह अपना कर श्रमिकों को तंग करना चाहती है ,सितम्बर महीना का तनख्वाह अभी तक क्यों नहीं मिला , इसका जबाव मैनेजर को देना होगा . मौके पर सीटू से रामकुमार , एचएमएस से रामाधार हरिजन , केकेएससी से सुभान मियां और बीएमएस से उमेश यादव के अलावा जैक के विभिन्न प्रतिनिधि मौके पर उपस्थित थे .










0 टिप्पणियाँ