दुर्गापूजा के पश्चात पुनः विकास के कार्य की गति बनाये रखने के लिए मेयर ने किया बैठक





 आसनसोल-दुर्गा पूजा की लंबी छुट्टी के बाद आज आसनसोल नगर निगम में एक बार फिर से कार्य शुरू हुआ आज आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय के चेंबर में एक जरूरी बैठक हुई जिसमें नगर निगम के तमाम अभियंता उपस्थित थे इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि दुर्गा पूजा के बाद आज एक बार फिर आसनसोल नगर निगम में कामकाज शुरू हुआ पूजा की लंबी छुट्टी के बाद एक बार फिर से तत्परता के साथ काम में जुट जाने के लिए आज उन्होंने अपने चेंबर में सभी अभियंताओं बोरो चेयरमैन सहित नगर निगम के पदाधिकारीयों की एक बैठक बुलाई थी इस बैठक में आने वाले समय में किस तरह से नगर निगम क्षेत्र में कार्य किया जाएगा उस पर चर्चा हुई उन्होंने कहा कि इस बैठक में साफ सफाई सहित अन्य विषयों को लेकर खास तौर पर चर्चा हुई और कुछ ऐसी मशीनें खरीदने को लेकर बातचीत हुई जो सड़कों से धूल को पूरी तरह से खत्म कर दे उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम की सफाई कर्मचारी तो अपना काम करते हैं लेकिन सड़कों पर जो धूल रह जाती है उससे प्रदूषण फैलता है कुछ ऐसी गाड़ियां खरीदने के विषय पर आज चर्चा हुई जिससे सड़कों पर वह धूल भी ना रहे और उन गाड़ियों से उस धूल को भी खत्म कर दिया जाए उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम के पास पहले ही एक बड़ी ऐसी गाड़ी थी लेकिन वह अब खराब हो चुकी है और इसके अलावा वह गाड़ी इतनी बड़ी है कि आसनसोल नगर निगम के विभिन्न छोटे-छोटे कॉलोनी इलाकों में वह गाड़ी प्रवेश नहीं कर पाती इसलिए छोटी-छोटी गाड़ियों को खरीदने पर आज की बैठक में चर्चा हुई

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन