साहिबगंज सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से महिलाओं को दी गई धोती एवं बुजुर्गों को गंजी एवं धोती






 रानीगंज-साहेबगंज बसुमती बाल उद्यान के सदस्य बिभास गांगुली ने रानीगंज एगरा ग्राम पंचायत अंतर्गत साहेबगंज सार्वजनिन दुर्गा पूजा समिति की ओर से शुक्रवार को साड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ,वहीं बुजुर्ग पुरुषों को धोती ,गंजी दी गई.इस मौके पर पश्चिम बर्दवान जिला परिषद अध्यक्ष विश्वनाथ बाउरी, पांडवेश्वर के विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती, बल्लभपुर ग्राम पंचायत के उप प्रधान सिदान मंडल, संदीप गोराई और कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे . इस मौके पर विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने कहा की दुर्गा पूजा का त्यौहार आने वाला है ,ऐसे में विभासस गांगुली और दुर्गा पूजा कमेटी जिस तरह से उन्होंने यहां की माता बहनों के लिए साड़ी का प्रबंध किया है वह काबिले तारीफ है .उन्होंने कहा कि उनको यहां आने में थोड़ा विलंब हुआ क्योंकि उनके विधानसभा क्षेत्र में एक बालक नदी में डूब गया था इस वजह से उनको यहां आने में विलंब हुआ उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा इस प्रदेश का सबसे बड़ा त्यौहार है जिसमें सभी लोग खुशियां मनाते हैं उन्होंने सभी को आने वाले दुर्गा पूजा की बधाई दी और ईश्वर से प्रार्थना किया कि सभी के जीवन में मां दुर्गा खुशियां लाए .वही विश्वनाथ बावरी ने कहा कि इस साल पश्चिम बर्दवान जिले के लिए दोहरी खुशी की बात है क्योंकि हर जिले में सिर्फ एक कार्निवल होता है इस साल पश्चिम बर्दवान जिले में दो कार्निवल होंगे एक दुर्गापुर में दूसरा आसनसोल में हो रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल