ईसीएल परियोजना- 'एमडीओ आधारित पड़सिया-बेलबाद आरओ परियोजना' का शुभारंभ




 जामुड़िया - इसीएल की परियोजना 'एमडीओ आधारित पड़सिया-बेलबाद आरओ परियोजना' का विधिवत शुरुवात शनिवार से किया गया .ग़ौरतलब है कि ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली यह परियोजना जिसके सफ़ल क्रियान्वयन से कोयला उत्पादन के क्षेत्र में कुनुस्तोड़िया नयी गति पकड़ेगा और नये कीर्तिमान स्थापित करेगा. यह एक इन्क्लाइन ड्रिवेज है जो सीधे कोल सीम तक पहुँचेगा.इस महत्वपूर्ण परियोजना के आरम्भ कार्यक्रम में क्षेत्रीय महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में क्षेत्र के अन्य अधिकारी, कर्मचारी व यूनियन प्रतिनिधि मौजूद रहे.साथ ही, मेसर्स गेनवेल और मेसर्स स्वभूमि इंटरप्राइजेज के प्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज़ करायी.उक्त समारोह में आसपास के ग्रामीण और लैंड लूजर्स भी उपस्थित होकर ना केवल विधिवत पूजा में सहयोग किया बल्कि अपनी ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए कहा कि इस तरह की परियोजना का हम ग्रामवासी तहेदिल से स्वागत करते हैं और कामना करते हैं कि कुनुस्तोड़िया क्षेत्र और तमाम ईसीएल इसी तरह की नयी परियोजनाओं के साथ प्रगति करता रहे और इस यात्रा में हम सहयोगी भूमिका में हमेशा खड़े रहें. क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री सिन्हा ने कहा कि कंपनी उच्च प्रबंधन, विशेषकर माननीय सीएमडी ए. पी. पंडा के कुशल नेतृत्व का परिणाम है कि आज यह परियोजना औपचारिक रूप से आरंभ होने जा रहा है. उन्होंने सभी को साधुवाद दिया और परियोजना के सफ़ल और सुचारू क्रियान्वयन हेतु शुभकामना दी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता