दुर्गापूजा के पूर्व तथा उचित बोनस की मांग को लेकर सीटू ने किया प्रदर्शन





 रानीगंज-वाम पंथी श्रमिक संगठन सीटू की तरफ से बुधवार को रानीगंज के मंगलपुर उद्योगिक इलाके स्थित श्याम सेल पावर लिमिटेड ,एवं जय बालाजी लिमिटेड कारखाना के गेट के सामने सभा कर पूजा के पूर्व तथा सठीक बोनस की मांग की गयी . इस सभा में रानीगंज के पूर्व विधायक रुनू दत्ता, आसनसोल के पूर्व सांसद वंश गोपाल चौधरी,अरूप लायक सहित सीटू के तमाम नेता कार्यकर्ता तथा जय बालाजी लिमिटेड एवं श्याम सेल पावर लिमिटेड कंपनी के कर्मी उपस्थित थे. इस सभा से सीटू नेताओं द्वारा बोनस की मांग के समर्थन में आवाज बुलंद की गई . इस संदर्भ में आसनसोल के पूर्व सांसद वंश गोपाल चौधरी ने बताया कि कल कोलकाता के श्रमिक भवन में राज्य के श्रम मंत्री मलय घटक की उपस्थिति में बोनस को लेकर एक बैठक होगी जिसमें विभिन्न श्रमिक संगठन के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे. यहां पर श्रमिकों को मिलने वाले बोनस को लेकर चर्चा होगी . उन्होंने कहा कि पहले विभिन्न कारखानों में बोनस का फैसला सही समय पर हो जाता था लेकिन अब कारखाना प्रबंधन की तरफ से हीला हवालि की जाती है. उन्होंने कहा कि वह इसकी वजहों पर नहीं जाना चाहते लेकिन वह चाहते हैं कि श्रमिकों के बोनस का सही तरीके से फैसला हो.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली