कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता में 8 जिलो के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया



रानीगंज रानीगंज थाना के समीप स्थित एम एम ए एंड फिटनेस अकादमी द्वारा कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया. इसमें पश्चिम बंगाल के आठ जिलों के 42 प्रतिभागीयों ने हिस्सा लिया. एम एम ए एंड फिटनेस अकादमी के प्रमुख मंसूर आलम ने बताया कि इन प्रतिभागियों की उम्र 12 से लेकर 18 साल के बीच थी. इनको 12 साल से लेकर 14 साल 14 साल से लेकर 16 साल 16 साल से लेकर 18 साल के आयु वर्ग में विभाजित किया गया था .कुल 22 कराटे प्रतियोगिता सम्पन्न हुए. यह इस तरह के आयोजन का चौथा सीजन है. उन्होंने बताया कि इससे पहले इस अकादमी के बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं, और काफी मेडल भी जीत चुके हैं. उन्होंने बताया कि फिलहाल यह गैर पेशेवर है लेकिन अकादमी का लक्ष्य है कि इनको पेशेवर बनाया जा सके. इसी लक्ष्य को लेकर अकादमी आगे बढ़ रही है और बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है .और आज इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया .

 प्रतियोगिता का उद्घाटन पश्चिम बर्दमान जिला आईएनटीटीयूसी अध्यक्ष तथा आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर अभिजीत घटक ने किया .इस मौके पर रानीगंज ट्रैफिक ओसी चित्ततोष मंडल ,डॉ शुभेंदु माझी, 91 नंबर वार्ड पार्षद राजू सिंह , समाजसेवी संदीप भालोटीया, पश्चिम बंगाल महिला समिति बाल विकास प्रमुख स्वीटी लोहिया, रानीगंज मारवाड़ी महिला समिति की अन्नदान नेत्रदान रक्तदान प्रमुख रंजीता भालोटीया, रानीगंज टीएमसी महिला समिति उपाध्यक्ष इंद्राणी बनर्जी आदि उपस्थित थे. इस मौके पर अभिजीत घटक ने कहा कि कराटे एक बेहद लोकप्रिय खेल है लेकिन किन्हीं कारणों से शिल्पांचल में अभी तक इसकी उतनी ज्यादा लोकप्रियता नहीं हो पाई है लेकिन एमएमए एंड फिटनेस एकादमी यहां के लोगों में लोकप्रिय करने के लिए प्रयास कर रही है और इस तरह के प्रतियोगिताओं के आयोजन से यह जरूर लोकप्रिय होगा. 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली