रानीगंज-ईसीएल के कुनुस्टोरिया एरिया अंतर्गत नारायण कुड़ी हाईवाल माइनिंग में कोयला चोरी करने गये कई लोगो की मौत की आशंका,विधायक अग्निमित्रा पॉल ने दावा किया 7 लोगो की मौत हुई है. नारायणकुड़ी हाईवॉल माइनिंग में बुधवार को कोयला चोरी करने के दौरान लगभग एक दर्जन लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई है .जानकारी के अनुसार बुधवार को आसपास ग्रामीण इलाकों के कुछ लोगों ने कोयला चोरी करने के मकसद से हाईवॉल मीनिंग में उतरे जहां चट्टान गिरने से तीन-चार लोग दब गये है. जानकारी के अनुसार काफी लोग निकल गए हैं. इसी बीच प्रशासन द्वारा खबर को दबाने की पूरी कोशिश की जा रही है,हालांकि 3 लोगो को निकाला जा सका है .घटना की खबर पाकर आसनसोल दक्षिण के विधायक अग्निमित्र पाल ने कहा कि यहां पर ईसीएल का एक ओसीपी चलता है ,जहां पर गैर कानूनी तरीके से स्थानीय लोगों द्वारा कोयले की चोरी कराई जाती है. उन्होंने आरोप लगाया कि एकल के कुछ अधिकारी इस गैर कानूनी गतिविधि को बढ़ावा देते हैं .उन्होंने सवाल किया कि ईसीएल द्वारा कोयला निकल जाने के बाद जो बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं ,उनको भरा क्यों नहीं गया. इसकी जिम्मेदारी ईसीएल प्रशाशन की है. उन्होंने कहा कि गलती किसी की भी हो वह किसी को भी नहीं बख्शेगी. उन्होंने कहा कि घटना के बाद जब वह मौके पर आए तब बिजली नहीं थी उन्होंने इस बात पर आशंका जताई कि टीएमसी के स्थानीय नेताओं के कहने पर बिजली बंद कर दी गई होगी उन्होंने कहा कि उनके सामने साथ व्यक्तियों के शव निकल गए थे और भी लोगों के फंसे होने की उन्होंने आशंका जताई .उन्होंने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी के राज में लोगों के पास काम नहीं है .इसलिए यहां के गरीब लोग यह काम करने को मजबूर है, वहीं आसनसोल के पूर्व सांसद वंश गोपाल चौधरी ने कहा कि जिस ओसीपी में यह दुर्घटना हुई है वहां पर कोई सीआईएसएफ मौजूद नहीं रहते है .ईसीएल की तरफ से कोई निगरानी नहीं रखी जाती .इस वजह से इस तरह के हादसे भविष्य में भी हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि घटना के बाद उन्होंने जिला शासक को फोन किया था उनके द्वारा वहां पर पुलिस तथा ईसीएल की टीम को भेजने का आदेश दिया गया उन्होंने कहा कि ईसीएल द्वारा न तो उस जगह को घेरा गया है ना हीं सीआईएसएफ की तैनाती की गई है उन्होंने आरोप लगाया कि ईसीएल के कुछ अधिकारी इस तरह से स्थानीय लोगों की मदद से वहां पर कोयला चोरी को बढ़ावा दे रहे हैं पूर्व सांसद ने कहा कि वह इस बारे में बहुत जल्दी राज्य के मुख्य सचिव को एक चिट्ठी लिखेंगे ताकि इस तरह के हादसे भविष्य में ना हो.



0 टिप्पणियाँ