लायंस क्लब की महिला शाखा गरिमा द्वारा कुष्ठ कॉलोनी के 50 महिलाओं को साड़ी प्रदान किया







 रानीगंज-कुष्ठ कॉलोनी के असहाय लोगों का अफसोस है कि उनकी मदद के लिए कोई नहीं आता, इसलिए वे पूजा के दिनों में असहाय होकर दिन गुजारते हैं. साल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा के दौरान गुजरात के सूरत से साड़ियां मंगाई गईं और उन्हें रंग-बिरंगी नई साड़ियां सौंपी गईं. लायंस क्लब रानीगंज की महिला शाखा गरिमा नामक ने इस पूज में असहाय गरीबों तक की पूजा में खुशियां पहुंचाने के लिए विशेष पहल की है. इस संगठन की महिलाओं का कहना है कि त्योहार के दिनों में जब हर कोई खुश होता है, तब गरीब और अभाव ग्रस्त इलाकों की महिलाएं असहाय होती हैं, इसी बात को ध्यान में रखते हुए वह लोग कई सालों से इस अवसर पर सभी के चेहरे पर खुशी लाने के मकसद से यह कार्य कर रही हैं. दुर्गा पूजा पश्चिम बंगाल का सबसे बड़ा त्योहार है . इस मौके पर 50 असहाय परिवारों की महिलाओं को नई साड़ियां और खाने के पैकेट बांटकर उन्हें थोड़ी सी खुशी देने की पहल की गई. जे.के. नगर के लाइन पार कुष्ठ कॉलोनी की 50 महिलाओं को नई साड़ियाँ दीं गयी .इस अवसर पर लायंस क्लब ऑफ रानीगंज के लायंस दिलीप कुमार सिंह, मंजीत सिंह, राजेश जिंदल, सुनील गनेरीवाला, सज्जन टिबरेवाल, गरिमा संस्था के इस प्रोजेक्ट की अध्यक्ष सरिता जिंदल, मुख्य दानदाता अनिता खेरिया, संस्था की चेयरपर्सन प्रीति खेतान की उपस्थिति में , संगठन की महिला विंग की सचिव प्रीति शराफ,वर्षा लोएल्का के नेतृत्व में महिलाओं ने इस विशेष सहायता कार्यक्रम में पहुंचकर कुष्ठ कॉलोनी के लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी . इससे पहले गरिमा की ओर से रानीगंज के सुदूर आदिवासी गांव तिराट इलाके और बांकुरा जिले के सुदूर आदिवासी गांव पावडा में क्रमश: 500 और 350 महिलाओं को नई साड़ियां दी गईं. लायंस क्लब का रानीगंज के सचिव वर्षा लॉयलका ने बताया के गरिमा की तरफ से हर साल दुर्गा पूजा के अवसर पर वस्त्र वितरण का कार्यक्रम किया जाता है. इस साल जेके नगर के कुष्ठ कॉलोनी में यह कार्यक्रम किया गया क्योंकि अमूमन यहां पर कोई आता नहीं है .इस वजह से यहां की महिलाएं वंचित रह जाती हैं. इन्हीं महिलाओं के चेहरे पर दुर्गा पूजा के समय खुशी लाने के लिए उनकी तरफ से यह अभियान चलाया गया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता