श्रीपुर फाड़ी ने गिरफ्तार किया दो बाइक चोर, लिया रिमांड पर ,2 बाइक जब्त



जामुड़िया-जामुड़िया थाना क्षेत्र के श्रीपुर फाड़ी प्रभारी शेख रियाजुद्दीन के नेतृत्व में श्रीपुर सीटी सैंटर में पुलिस ने अभियान चलाकर मोहम्मद सलाम को गिरफ्तार किया. जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना राज उगलने शुरू किया. उसने चोरी की हुई बाइक कहां रखी है उसे विषय में भी बताया. श्रीपुर फाड़ी ने इलाके से चोरी की हुई बाइक जब्त की. इस चोरी की मुख्य शिकायत कर्ता गुरमुख सिंह था. उस के आधार पर शुरू होने से यह उजागर हुआ की अपराधी मोहमद सलाम ने मोहमद अफ़रोज़ के मदद से बीते 1 तारीख को घाघर बूढ़ी मंदिर से बाइक चोरी की थी और उसी के आधार पर उसको भी पकड़ कर दो बाइक जब्त किया. दोनों अपराधियों को श्रीपुर पुलिस फाड़ी ने आसनसोल कोर्ट में पेश किया .कोर्ट ने दोनों को 4 दिनों की रिमांड पर पुलिस को दिया . फिलहाल श्रीपुर फाड़ी पुलिस सख्ती से पूछताछ कर रही है, इस पूरी घटना की तहकीकात में श्रीपुर पुलिस जुटी है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन