चार श्रेणियों में जिले के 13 पूजा कमेटियों को सर्वश्रेष्ठ पूजा सम्मान




बांकुड़ा- बांकुड़ा जिले के 13 पूजा कमेटियों को सर्वश्रेष्ठ पूजा के रूप में पुरस्कृत किया गया. शुक्रवार को बांकुड़ा डीएम कार्यालय की सभा कक्ष में आयोजित पुरस्कार कार्यक्रम के तहत कमेटियों के हाथों ट्रॉफी प्रदान किया गया. बांकुरा ज़िला प्रशासन के अनुसार 4 श्रेणियों के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ पूजा सर्वश्रेष्ट प्रतिमा ,सर्वश्रेष्ठ मंडप एवं सर्वश्रेष्ठ समाज सचेतनता के 13 पूजा कमेटियो के नाम की घोषणा की गई. सर्वेश्रेष्ठ पूजा के रूप में बांकुड़ा सबडिवीजन की प्रणवानंद पल्ली सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ,विष्णुपुर के तीन नंबर वार्ड सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी एवं खतरा नारी शक्ति क्लब को सर्वश्रेष्ठ पूजा प्रदान किया गया ,वहीं सर्वश्रेष्ठ प्रतिमा के रूप में लाल बाजार सार्वजनिक दुर्गोत्सव वेलफेयर सोसाइटी, कमरार माठ सिनेमा रोड सार्वजनिक दुर्गा उत्सव कमेटी ,संयुक्त रूप से दल माडल सर्वजनिक दुर्गोत्सव कमेटी एवम फुलकुसुमा बाजार सार्वजनिक उत्सव कमेटी को सर्वश्रेष्ठ प्रतिमा एवं सर्वश्रेष्ठ पंडाल के रूप में बरजोड़ा थाना सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी ,मध्य केन्दुआ डीही सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी,लालबांध सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी को सर्वश्रेष्ठ पूजा मंडप प्रदान किया गया वहीं सर्वश्रेष्ठ समाज सचेतन के रूप में सुसुनीया सार्वजनिक दुर्गा उत्सव कमेटी,उत्तरपल्ली सार्वजनिक दुर्गोत्सव कमिटी एवं आगामी दिन क्लब को पुरस्कार दिया गया. उपस्थित बांकुरा डीएम सियाद एन. ने पूजा कमेटी के हाथों ट्रॉफी प्रदान किया. मौके पर बाखुदा डीएम ने बताया कि कमेटी के आधार पर सर्वश्रेष्ठ पूजा कमेटियों का चयन किया गया है साथ उन्होंने बताया कि आगामी 26 अक्टूबर को कार्निवाल का आयोजन किया जाएगा जिसमें जिले के 29 पूजा कमेटी शामिल होंगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता