एगरा ग्राम पंचायत इलाके में 12 वर्षीय बालक डेंगू पॉजिटिव पाया गया,की जा रही इलाके में साफ सफाई





रानीगंज-रानीगंज प्रखंड के एगरा ग्राम पंचायत इलाके में रहने वाला 12 वर्षीय करण साव नामक एक बच्चा डेंगू पॉजिटिव पाया गया . इसे लेकर इलाके के लोगों में चिंता व्याप्त हो गई. इस विषय मे पंचायत प्रधान ममता मंडल ने कहा कि उनके पंचायत इलाके के तांती पाड़ा में 12 वर्षीय एक बालक को डेंगू हुआ है . जिस जगह पर वह बालक रहता है वह ग्राम पंचायत तथा आसनसोल नगर निगम का सीमावर्ती क्षेत्र है, जिस वजह से पंचायत अधिकारियों को यह पता नहीं चल पाया कि उस बालक को डेंगू हुआ है लेकिन जैसे ही आज पत्रकारों के जरिए उनको पता चला पंचायत की तरफ से तुरंत वहां पर ब्लीचिंग पाउडर और अन्य कीटनाशकों का छिड़काव किया जा रहा है, और डेंगू को रोकने के लिए हर वह काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पंचायत की तरफ से इलाके में डेंगू के प्रसार को रोकने के लिए युद्धकालीन तत्परता के साथ काम किया जा रहा है . दुसरी तरफ इलाके के लोगों लोगों का कहना है कि उस इलाके में बिजली,और पक्की सड़क जैसी सुविधाएं भी नहीं है,जहां तहां पानी जमा रहती है. ममता मंडल ने इन समस्याओं को सुन कर कहा कि बहुत जल्द इन परेशानियों को भी दुर किया जाएगा. वहीं उस बच्चे की मां कविता साव ने बताया कि 24 तारीख को पता चला कि उनके बेटे को डेंगू हुआ है.उसे चार-पांच दिन पहले से ही उसे बुखार आ रहा था. उसे पहले सरकारी अस्पताल में ले जाया गया लेकिन जब वहां पर उसका बुखार कम नहीं हुआ तो दुर्गा पूजा की अष्टमी के दिन उसे निजी अस्पताल ले जाया गया,जहाँ जांच के दौरान पता चला कि उसे डेंगू हुआ है.दुसरी और आसनसोल नगर निगम के डेंगू प्रतिरोध दल की एक सदस्या ने बताया कि उस बच्चे की मां से पता चला कि उसके बच्चों को डेंगू हुआ है. नगर निगम के डेंगू प्रतिरोध दल को कीटनाशकों के छिड़काव किया जा रहा है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली