जामुड़िया में टीएमसी का धरना प्रदर्शन



जामुड़िया- राज्य की मुख्यमंत्री निर्देश अनुसार रविवार को पश्चिम बंगाल के विभिन्न ब्लाकों में केंद्रीय सरकार द्वारा पश्चिम बंगाल की प्रति उदासीनता, यहां के सरकार के साथ भेद भाव ,100 दिनों की कार्य का पैसा ,राज्य सरकार को सही रूप से नहीं मुहैया करवाना, बनाए गए आवास योजना का पैसा न देना, राज्य के साथ सौतेला व्यवहार के प्रतिवाद सहित विभिन्न मांगों को लेकर जामुडिया ब्लॉक एक तृणमूल कांग्रेस की ओर से आज दोपहर चान्दा मोड़ के पास एक "धरना" प्रदर्शन का आयोजन किया गया. इस धरना प्रदर्शन के मौके पर ब्लाक एक टीएमसी अध्यक्ष सुब्रतो अधिकारी ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार में जबसे आया है ,पश्चिम बंगाल राज्य सरकार को अनदेखा कर यहां अपना कार्य करने में लगे हुए ग्राम पंचायत के इलाकों में हो रहे 100 दिनों कार्य का पैसा केंद्र सरकार ने बंद कर दिया है. पश्चिम बंगाल की सरकार इस कार्य में एक नम्बर स्थान पर है. इसका पैसा बंद होने के कारण ग्राम पंचायत के इलाकों में निवास करने वाले लोगों को काफी समस्या उत्पन्न हो रही है. इनके अलावा आवास योजना में भी यही हो रहा है. इन्हीं सभी को लेकर आज यह धरना प्रदर्शन किया गया है. इस मौके विधायक हरेराम सिंह ,मृदुल चक्रवर्ती, तारकेश्वर सिंह, सत्यनारायण रवानी, बबलू पोद्दार ,प्रदीप मुखर्जी ,राजु गोस्वामी, अब्दुल हाउस, सनत भट्टाचार्य, शंकर मुखर्जी के अलावे सभी शाखा संगठन के कर्मी इस धरना प्रदर्शन के मौके पर उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन