रानीगंज के बल्लभपुर, आमरासोता और एगरा ग्राम पंचायत के प्रधान और उप प्रधान के शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को हुआ संपन्न



रानीगंज-ग्राम पंचायत चुनाव के खत्म होने के बाद ग्राम पंचायतो में शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार से आरम्भ हुआ.प्रथम चरण में रानीगंज ब्लॉक के अमरासोता, एगरा तथा बल्लभपुर ग्राम पंचायत में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ, जहां एगरा ग्राम पंचायत में ममता मंडल ने प्रधान पद पर शपथ ग्रहण किया. वहीं संदीप गोराई ने उप प्रधान पद का शपथ ग्रहण किया. दूसरी ओर बल्लभपुर ग्राम पंचायत में मीणा धीवर ने प्रधान पद पर शपथ ग्रहण की तो उप प्रधान पद पर पुनः सिधान मंडल ने शपथ ग्रहण की,वहीं आमरासोता ग्राम पंचायत में माकपा ने बोर्ड गठन किया.





 शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पंचायत कार्यकर्ताओं में हर्षोल्लाह देखा गया, जहां खुशी मनाते हुए पंचायत के नवनियुक्त प्रधान संजय हेम्ब्रम और उप प्रधान बबिता।बाउरी को फूलों का हार पहनकर और ढोल नगाड़े बजाकर एक दूसरे को हर गुलाल लगाकर खुशियां दोगुनी की.इन सभी के बीच आमरासोता पंचायत में माकपा ने बोर्ड गठन किया.वहीं पंचायत चुनाव में तृणमूल पार्टी के पर्यवेक्षक के रूप में अपनी भूमिका निभाने वाले आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर अभिजीत घटक भी रानीगंज पहुंचे, और अधिकतर इलाकों में टीएमसी के बोर्ड गठन पर खुशी जाहिर करते हुए इसे टीएमसी का विपक्षी दल पर करारा जवाब करार दिया.इस बारे में सिधान मंडल ने कहा कि जनता द्वारा टीएमसी को चुना गया हैं, टीएमसी की जीत इस बात को साबित करती है कि ममता बनर्जी द्वारा किए गए जन हितकारी कार्यों को जनता ने सराहा हैं. उन्होंने अपनी जीत के लिए पार्टी के शीर्ष नेताओं को धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि इलाके की पानी की समस्या को वह जल्द ही खत्म कर‌ देंगे और लोगों के घर घर तक पानी के कनेक्शन पहुंचाएंगे. वहीं ममता मंडल ने कहा कि शपथ ग्रहण के बाद अब वह इलाके की सभी समस्याओं को दूर करने में प्रयासरत रहेंगी, वो ममता बनर्जी के आदर्शों पर चलते हुए एक स्वच्छ और पारदर्शी परिवेश बनाएंगी.ममता बनर्जी के जन कल्याणकारी परियोजनाएं आज के समय में घर-घर तक पहुंच रही है और ऐसा लगातार जब तक होता रहेगा तब तक कोई भी टीएमसी को हरा नहीं सकती. आमरासोता ग्राम पंचायत के प्रधान संजय हेम्ब्रम ने कहा यह जनता जनार्दन का पंचायत है,जनता ने चुन कर उन्हें जिताया है,यहां के लंबित पड़े मुख्य मार्ग को बनाना तथा अन्य विकास मुल्क कार्य जनता के लिए करना है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान