आसनसोल-कीटनाशकों और केमिकल खाद की वजह से जमीन को हो रहे नुकसान के बारे में लोगों को जागरूक करने के मकसद से कृष्ण नगर के पलाश पाइक 8000 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पर निकले हैं कृष्णा नगर से कोयंबटूर तक उनकी यह यात्रा चलेगी 7 अगस्त से उनकी यात्रा शुरू हुई है. गुरुवार को वह बांग्ला झारखंड सीमा पर कल्यानेश्वरी मंदिर पहुंचे यहां पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह से आजकल खेतों में कीटनाशकों और रासायनिक खाद का इस्तेमाल किया जा रहा है इससे जमीन की उर्वरता कम हो रही है लोगों को इसके बारे में जागरूक करने के मकसद से उन्होंने इस साइकिल यात्रा के बारे में सोचा और इस अभियान पर निकले हैं अपनी इस यात्रा के दौरान पलाश काशी विश्वनाथ मंदिर केदारनाथ सोमनाथ और महाकालेश्वर मंदिर के भी दर्शन करेंगे और आखिरकार कोयंबटूर पहुंचेंगे

0 टिप्पणियाँ