लायंस क्लब ऑफ रानीगंज की महिला शाखा गरिमा द्वारा आयोजित सावन मेला में बॉलीवुड की फिल्मी कलाकार के रूप में नजर आई




  रानीगंज - उम्र चाहे जो भी दिल हमेशा जवां रहती है,इस बात को जीवंत करने के किये रविवार को लायंस क्लब ऑफ रानीगंज की महिला विंग गरिमा की तरफ से 70-80 के दशक के फ़िल्म एक्टर एवं एक्ट्रेस के रूप में नजर आई यह महिला सदस्य. इस सावन मेला को नाम दिया गया था चित्रहार. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डीएवी स्कूल के प्रिंसिपल मंदिरा दे ने विधिवत कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि आज के कार्यक्रम को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो मुंबई का बॉलीवुड रानीगंज शहर में उठ कर आ गया हो. महिलाएं बिल्कुल बॉलीवुड की हीरोइन की तरह सज धज कर कार्यक्रम में हिस्सा लेने आई है. उन्होंने महिलाओं की प्रतिभा की काफी प्रशंसा व्यक्त की. लायंस क्लब की पूर्व जिला पाल जयंती मलिक ने भी कार्यक्रम में शिरकत की. कार्यक्रम में बॉलीवुड के पुराने हीरोइन मुमताज ,हेलन ,नीतू सिंह ,साधना सिंह, हेमा मालिनी, रेखा ,जया बच्चन, तनुजा ,आशा पारेख आदि के रूप में सज कर आई . कार्यक्रम की संयोजिका स्नेहा साव ने बताया कि प्रत्येक वर्ष सावन के महीने में हम लोग सावन मेला का आयोजन करते हैं, परंतु इस बार थोड़ा हट कर पहली बार पुराने हीरो हीरोइन जैसा हु-ब-हु सज कर महिलाओं ने इस तरह का सुंदर प्रदर्शन किया मानो सचमुच रानीगंज शहर में सभी पुरानी हीरोइन आ गई हो. संस्था की ओर से वाणी खेतान , प्रीति खेतान ,प्रीति सराफ ने बताया कि यह कार्यक्रम हमेशा इस क्लब में स्मरणीय रहेगा. इतना सुंदर कार्यक्रम पहली बार इस शहर में देखने को मिला. महिलाओं ने काफी आनंद इस कार्यक्रम में उठाया. पुराने फिल्मी गीतों एवं नृत्य की प्रस्तुति की गई. सबसे खास बात यह रही कि बिल्कुल फिल्मी हीरोइन की तरह मेकअप एवं कपड़े की साज सज्जा रही.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन