रानीगंज ब्लॉक अंतर्गत तीन ग्राम पंचायतों के प्रधान एवं उप प्रधान को शपथ ग्रहण कराए गए




रानीगंज : रानीगंज ब्लॉक अंतर्गत 6 ग्राम पंचायत में से 3 ग्राम पंचायतों रोटीबाटी, तिराट एवं जेमरी ग्राम पंचायत के बोर्ड का गठन शुक्रवार को सम्पन्न हुआ ,जबकि बल्लभपुर, आमरासोता एवं एगरा ग्राम पंचायत के बोर्ड गठन गुरुवार को हो गई थी. सभी पंचायत कार्यालयों में प्रधान, उपप्रधान तथा अन्य पंचायत सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली.इसी क्रम में शुक्रवार को तिराट ग्राम पंचायत की कुल बीस सदस्यों में सर्वसम्मति से शिवदास उर्फ़ संतोष चटर्जी को प्रधान एवं कुमारी लक्ष्मी हेम्ब्रम को उप प्रधान चुना गया. जबकि रोटीबाटी ग्राम पंचायत का प्रधान देविका चटर्जी एवं उप प्रधान केशव बाउरी को बनाया गया,वहीं जेमेरी ग्राम पंचायत के प्रधान रूमा मुखर्जी एवं उपप्रधान ममता बाउरी को बनाया गया. इस दौरान तृणमूल कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को हरा गुलाब लगाकर बधाई दिया.




 दूसरी और तृणमूल नेता एवं रानीगंज पंचायत समिति के पूर्व अध्यक्ष विनोद नोनिया जेमेरी ग्राम पंचायत पहुंचे तथा प्रधान एवं उप प्रधानको बधाई दी. इस दौरान उन्होंने बताया कि हमारी नेत्री मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जिसे पंचायत चुनाव में प्रार्थी बनाई थी,वह जीत कर प्रधान एवं उप प्रधान बने हैं. पंचायत के जितने सदस्य हैं उनकी क्षमता भी प्रधान एवं उप प्रधान की तरह ही है. जेमेरी ग्राम पंचायत विरोधी शून्य है. यहां के प्रधान उप प्रधान एवं सदस्य इलाके के जो विकास के कार्य हैं उसे पूरा करेंगे,यहां की प्रमुखता यह है कि यहां प्रधान एवं उप प्रधान दोनों ही महिला हैं. जेमेरी ग्राम पंचायत इलाके में जो भी कार्य होंगे वह बोर्ड के सभी सदस्यों के साथ मिलकर होंगे. बोर्ड में एक चेयरमैन होंगे तथा 5 बॉडी कमेटी सदस्य होंगे. प्रधान तथा उप प्रधान अकेले कोई भी फैसला नहीं ले सकेंगे.

दुसरी और जेमेरी ग्राम पंचायत के नव नियुक्त प्रधान प्रधान रूमा मुखर्जी ने कहा कि पार्टी द्वारा मुझे प्रधान बनाया गया है मैं सभी को लेकर काम करूंगी मुझे जो जिम्मेवारी मिली है उसे मैं अच्छी तरह से निभाऊंगी बोर्ड का जो फैसला होगा इस पर कार्य किया जाएगा मैं प्रधान बनकर नहीं बल्कि एक साधारण सेविका बनकर काम करूंगी.

हालांकि पंचायत समिति के सभापति विनोद नोनिया ने तीराट ग्राम पंचायत के प्रधान शिवदास चटर्जी को प्रधान बनाये जाने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि वहां के प्रधान दूसरे होंगे,जबकि सूत्रों के अनुसार दल के उच्चस्तरीय नेता के निर्णय पर ही शिवदास चटर्जी को प्रधान बनाया गया है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता