श्रीपुर दो नम्बर इलाके स्तिथ काली मंदिर में चोरी



 जामुड़िया : जामुड़िया थाना क्षेत्र के श्रीपुर फाड़ी अन्तर्गत जामुड़िया बोरो एक अन्तर्गत वार्ड ग्यारह स्थित श्रीपुर दो नम्बर में एक काली मंदिर से शनिवार की देर रात चोरी हो जाने से इलाके के नागरिकों में रोष और मायुषी का माहौल देखा जा रहा है. उल्लेखनीय है कि बीते कुछ माह पहले भी श्रीपुर के एक युवक ने जामुड़िया बाजार स्थित हटिया शिव मंदिर से ठाकुरबाड़ी में भोग लगाए जाने वाले सभी बर्तनों की चोरी कर लिया था जिसे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से जामुड़िया थाना पुलिस ने श्रीपुर क्षेत्र के उस व्यक्ति को गिरफ्तार किया था. ठीक उसी प्रकार की घटना श्रीपुर में देखने को मिली है. स्थानीय लोगों के मुताबिक चोर ने मंदिर के मुख्य द्वार में लगे ताला को तोड़कर मंदिर परिसर में प्रवेश कर मंदिर के सभी सामान मसलन बर्तन,घंटा एवं दानपात्र में रखे पैसा को चोरी कर चंपत हो गया .मंदिर के संरक्षक रोहित तुरी ने इस घटना की जानकारी श्रीपुर फाड़ी पुलिस को दिया .श्रीपुर फाड़ी पुलिस मौके पर पहुँच कर जांच में जुट गई है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता