रानीगंज-रानीगंज के राजबाड़ी मैदान में उदय संघ द्वारा आयोजित सार्वजनिन दुर्गोत्सव कमिटी के तरफ से देवी।दुर्गा के आगमन का आगाज खूंटी पूजा के साथ किया गया. खूंटी पूजा के दौरान रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी, बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा, 34 नंबर वार्ड के पार्षद ज्योति सिंह ,35 नम्बर वार्ड पार्षद अख्तरी खातून ,पूजा कमिटी के सचिव शांतनु बनर्जी, दीपक गोप,उत्तम गोप,मोहन गोप,राजू गोराई सहित कमिटी के अन्य सदस्य मौजूद थे. इस मौके पर तापस बनर्जी ने कहा कि पहले आसनसोल शिल्पांचल में खुंटी पूजा नहीं की जाती थी लेकिन अब कोलकाता की तर्ज पर यहां पर भी बीते 10 वर्षों से खुंटी पूजा की जा रही है. उन्होंने कहा कि इस संस्था द्वारा लंबे अरसे से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है. इस बार इन्होंने प्रकृति के अनुकूल परिवेश बनाने के मकसद से इको फ्रेंडली दुर्गा पूजा का आयोजन किया है .उन्होंने कहा कि इस बार दुर्गा पूजा के जरिए वह आदि मानव सभ्यता से लेकर आधुनिक युग के विकास को दर्शाना चाहते है. तापस बनर्जी ने कहा कि प्रकृति को बचाना बेहद जरूरी है वरना बहुत जल्द इस धरती का विनाश अवश्यंभावी है .क्योंकि हम लोग विकास के नाम पर प्रकृति के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. वहीं मुजम्मिल शहजादा ने भी इस कमेटी की सराहना की और कहा कि जिस तरह से इको फ्रेंडली पूजा का आयोजन किया जा रहा है उससे सभी को एक अच्छा संदेश दिया जा रहा है.पूजा कमिटी के सचिव शांतनु बनर्जी ने बताया कि इस वर्ष यह पूजा 24 वें वर्ष में प्रवेश कर रही है,पूजा का कुल बजट 12 लाख रुपया रखा गया है.पूजा का थीम आदि मानुष से लेकर अब तक कि मानव सभ्यता के विकास को दर्शाया जाएगा,बर्दवान के कंचन पुर के छात्रो द्वारा यह थीम बनाई जा रही है,जिसमे पूरे प्राकृतिक परिवेश को दर्शाया जाएगा.


0 टिप्पणियाँ