प्रचेष्टा क्लब तोड़ने के पहले तृणमूल पार्टी ऑफिस तोड़ने की मांग
दुर्गापुर: आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण (अड्डा) के जमीन पर अवैध तरीके से दुकान बनाकर व्यवसाय करने वालो को हटाने के लिए अड्डा द्वारा पिछले कई दिनों से अतिक्रमण हटाओ शुरू की गई है. अभियान के तहत मंगलवार सिटी सेंटर के विदिशा मोड़ समीप अड्डा के जमीन पर बना प्रचेष्ठा नामक क्लब को बुलडोजर लगाकर तोड़ने के दौरान स्थानीय लोगो का गुस्सा फूट पड़ा. इस दौरान लोगो ने अड्डा के अधिकारियों का घेराव कर दिया. स्थानीय लोगों के विरोध करने पर इलाके में तनाव व्याप्त हो गया. सूचना पाकर सिटी सेंटर फाड़ी की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची एवम लोगो के चंगुल से अधिकारी को छुड़ाकर अपने साथ ले गई.वही दूसरी तरफ़ लोगो के तीव्र विरोध से अड्डा का अभियान स्थगित हो गया. एवम अभियान को बीच में ही रोक कर अड्डा के अधिकारी लौट गए. उल्लेखनीय है कि हड्डा द्वारा सिटी सेंटर बस पड़ाव जंक्शन मॉल, बिग बाजार ,विदिशा मोड़, सिनेमा रोड सहित कई इलाकों में बरसों से अड्डा की जमीन दखलकर स्थानीय लोग व्यवसाय किया करते हैं. विगत कई वर्षों से अड्डा के जमीन पर कई पार्टी ऑफिस ,सामाजिक कार्यालय भी निर्माण हो चुका हैं. अड्डा के अधिकारी पिछले कई दिनों से अभियान के तहत बुलडोजर लगाकर पुलिस के तैनाती में अस्थाई दुकानों को तोड़ कर हटा रहे है. वही दुकानों को हटाकर अड्डा द्वारा जमीन को घेराबंदी कर अड्डा का बोर्ड लगाया जा रहा है. मंगलवार अड्डा द्वारा विदिशा मोड़ के समीप अतिक्रमण अभियान शुरू किया गया था , जहां बुलडोजर से दर्जनों दुकानों को तोड़ा गया. उसके बाद बुलडोजर जब प्रचेष्टा क्लब के समीप पहुंचा एवम क्लब तोड़ने का प्रयास किया तभी क्लब के सदस्य एवम आस पास के लोग भड़क गए . एवम अड्डा के अधिकारियों का घेराव कर विरोध कर दिया. इस दौरान व्यवसाई अखिल सील, क्लब के अध्यक्ष हरि पांजा सहित कई व्यवसाईयों ने कहा की अड्डा का अभियान न्याय संगत नहीं है. अड्डा के जमीन के अलावा कुछ जमीन हाउसिंग के अधीन है. जिसपर करीब चालीस वर्ष से अधिक समय से गरीब लोग अस्थाई तौर पर दुकान लगाकर व्यवसाय कर परिवार चलाते है. अड्डा के जमीन पर तृणमूल कांग्रेस का पार्टी कार्यालय एवम प्रचेष्टा नामक सामाजिक कार्यालय बनाया गया है. अड्डा तृणमूल पार्टी कार्यालय न तोड़कर प्रचेष्टा कार्यालय को तोड़ने का प्रयास कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया की अड्डा अपने जमीन के साथ साथ हाउसिंग के जमीन पर बने दुकानों को तोड़ रही है. जो गलत है, अड्डा के अधीन कुछ अधिकारी ऐसे है जो नियमो का उल्लंघन कर जबरदस्ती कर रहे है. अड्डा को प्रचेष्टा कार्यालय तोड़ने के पहले तृणमूल कार्यालय को तोड़ना होगा. एवम तोड़े गए दुकानदारों को पुनर्वासन देना होगा. अन्यथा स्थानीय लोग अड्डा के अभियान के खिलाफ आंदोलन करेंगे. इस बारे में अड्डा के चेयरमैन तापस बंधोपाध्याय ने बताया कि लोगों द्वारा लगाया जा रहा आरोप गलत है. अतिक्रमण अभियान के दौरान जो भी अड्डा के जमीन पर स्थित है चाहे वह तृणमूल का क्लब ही क्यों न हो उसे हर हाल में तोड़ा जायेगा. वही तृणमूल का आफिस अड्डा के जमीन में नही बल्कि कोपरेटिव के जमीन पर स्थित है. उन्होंने आरोप लगाया की प्रचेस्टा कार्यालय में सामाजिक क्लब के नाम गलत काम किया जाता है. अड्डा के जमीन पर दुकान लगाकर कुछ लोग हर महीना किराया वासुली कर रहे है. सरकारी काम में बाधा देने वालो को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अड्डा का अभियान लगातार जारी रहेगा, इसके लिए यदि जरूरत पड़ी तो अधिक पुलिस बल का उपयोग किया जाएगा, अभियान का विरोध करने वालो के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू की जाएगी.

0 टिप्पणियाँ