सीआरसोल राज मैदान के जमीन खोदे जाने का विरोध पत्रकार सम्मेलन कर सीआरसोल स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एसोसिएशन ने किया






 रानीगंज- कोरोना महामारी के बाद 16 अगस्त से पारंपरिक सियारसोल राज मैदान में 45 वर्षों से चला आ रहा 46वां कुमार पी एन मालिया नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू होने जा रहा है, जो 31 अगस्त तक जारी रहेगा. और इस घोषणा के बाद से सियारसोल स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एसोसिएशन के सदस्य सीआरसोल राज मैदान देखकर हैरान रह गए. क्लब के अध्यक्ष एवं राज परिवार के वंशज विट्ठल नाथ मालिया सचिव हृदयलाल आचार्य,उपाध्यक्ष माधव चटर्जी और अन्य सदस्यों ने सोमवार को पत्रकार सम्मेलन कर कहा की मैदान में मशीन लगाकर खोदा जा रहा है. उन्हें पता चला कि रानीगंज उदय संघ नामक क्लब संगठन के सदस्य के नेतृत्व में यह गतिविधि चल रही है.श्री मालिया ने कहा कि 1942 से राजबाडी की देखरेख में कुमार पशुपतिनाथ मालिया ने अपनी टीम बनाकर इस मैदान में खेल की शुरुआत की. बाद में उनके बेटे पंडित जिबनलाल मालिया ने फुटबॉल टूर्नामेंट जारी रखा . 1967 में एक क्लब बनाकर एसएससी ने इसे सोसाइटी ऐक्ट के सरकारी पंजीकरण कराया. 1969 में पीएन माल्या के निधन के बाद से यहां पी एन माल्या फुटबॉल टूर्नामेंट लगातार चल रहा है. क्लब के अध्यक्ष बिटल नाथ मालिया का दावा है कि खेल के मैदान के साथ कोई गलत काम नहीं होना चाहिए, खेल के मैदान में केवल खेल ही खेले जाने चाहिए और इसके लिए एसएससीए क्लब संगठन को मंजूरी दी है .उन्होंने बताया कि उसे मैदान का चरित्र बदलने की कोशिश की जा रही है .मजबूरी में उनको अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा था, और वहां पर अदालत के आदेश की भी अवहेलना की जा रही है. उनका कहना है कि उस मैदान पर उनके पुरखों के द्वारा फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता था और बिना किसी वजह के विवाद खड़ा किया जा रहा है . अदालत द्वारा उस मैदान पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया गया था लेकिन जब वह लोग वहां गए तो देखा कि जेसीबी से मिट्टी काटी जा रही है .यह बड़ी अजीब बात है कि जहां पर अदालत ने यथास्थिति बनाए रखने के लिए कहा है वहां पर इस तरह का काम कैसे किया जा सकता है उन्होंने कहा कि वह पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया कि इस मामले की सही से जांच हो और जिस मैदान पर उनके पुरखों के जमाने से फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता रहा है. उस मैदान को इस तरह से बर्बाद होने वह नहीं देंगे. उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष दुर्गा पूजा के एक माह पहले से पूजा पंडाल निर्माण होता था परंतु इस वर्ष पूजा के तीन माह आगे ही दो माह आगे से ही पूजा की तैयारी की जाती रही है, वह दुर्गा पूजा किए जाने के विरोध में नहीं है ,परंतु खेल का मैदान नष्ट ना हो, इसका ध्यान रखना जरूरी है ,एवं इसके लिए उन्होंने यहां के विधायक सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी को भी सीआरसोल स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एसोसिएशन ने पत्र दिया है .दूसरी ओर उदय संघ के सचिव शांतनु बनर्जी ने बताया कि पूजा कमेटी खेल के मैदान को नष्ट नहीं कर रही है, बल्कि मैदान के पीछे का हिस्सा को पूजा के थीम के लिए कुछ मिट्टी निकाली जा रही है ,एवं पूजा के बाद मिट्टी को भरकर पुरानी स्थिति में कर दी जाएगी .उन्होंने यह भी कहा का पंडित पोखर जब संस्कार किया जा रहा था , उस समय मैदान में एक बहुत बड़ा गड्ढा था उस मैदान को उस मिट्टी से ही भरा गया था अतः यह कहना गलत है कि खेल के मैदान को नष्ट किया जा रहा है. दूसरी और इस संबंध में रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी ने कहा वह सदैव से ही खेलकूद को बढ़ावा देने के दिशा में अग्रसर रहे हैं एवं यहां जिस प्रकार फुटबॉल टूर्नामेंट होते आई है इस वर्ष भी 16 तारीख से फुटबाल टूर्नामेंट होनी चाहिए एवं पूजा भी होनी चाहिए . दोनों कमेटी को आपसी सामंजस्य बनाकर कार्य करना चाहिए.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान