जामुड़िया - रक्त की संकट को दूर करने हेतू बोरो एक अन्तर्गत वार्ड संख्या एक में जामुड़िया नंदी आंचलिक टीएमसी कांग्रेस की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को एक रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया. इस रक्त दान शिविर में कुल 25 युनिट रक्त संग्रह किया गया. यह रक्त संग्रह आसनसोल जिला अस्पताल के डाक्टरों द्वारा किया गया .यहां पर सभी ब्लड देने वाले लोगों को प्रमाण पत्र दिया गया .इस मौके पर इस वार्ड के अध्यक्ष शंकर मुखर्जी ने कहा कि कल 76 वां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया है. सभी लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए सभी ने अपना रक्त दान किया. इसके अलावा मंगलवार की सुबह यहीं पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा .इसके अलावे अंक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है ,वहीं संध्या बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है .इस मौके पर सुब्रतो अधिकारी, मृदुल चक्रवर्ती, प्रदीप मुखर्जी, पुर्णशशि राय ,सनत भट्टाचार्य आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ