विधायक अग्निमित्रा पॉल ने दिया 30परिवार को तिरपाल




रानीगंज-आसनसोल दक्षिण के विधायक अग्निमित्रा पाल शुक्रवार को रानीगंज के झांटी डंगाल और बल्लभपुर इलाके में पहुंच कर बारिश से प्रभावित 30 परिवार को तिरपाल प्रदान किया . इस मौके पर उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत यहां के लोगों को घर मिल जाते तो यह तिरपाल आज नहीं बांटने पड़ते. प्रधानमंत्री आवास योजना में व्यापक भ्रष्टाचार हुआ है, तृणमूल कांग्रेस के करीबियों और उनके रिश्तेदारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर दिए गए हैं ,जबकि उनकी बड़ी-बड़ी इमारतें हैं, लेकिन जो सही मायनों में गरीब जरूरतमंद हैं उनको घर नहीं मिले. विधायक ने कहा कि यहां पर कौन टीएमसी समर्थक है या कौन भाजपा समर्थक बात वह नहीं है बात है कि कौन जरूरतमंद है, किसको आवास की जरूरत है उनको आवास मिलना चाहिए ,लेकिन पश्चिम बंगाल में ऐसा नहीं हुआ है .वहीं केंद्र सरकार द्वारा जो राशि हर मद में भेजी जाती है उसके खर्चे का हिसाब भी पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा केंद्र को नहीं दिया जाता. इस वजह से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पैसा रोक दिया है. उन्होंने कहा कि जो राशि केंद्र सरकार से राज्य सरकार को आवंटित की जाती है, उसका सही हिसाब जब तक नहीं दिया जाता ,तब तक आगे की राशि नहीं दी जा सकती यही नियम है और यही सभी राज्य यहां तक कि देश के अन्य गैर भाजपा शासित राज्य भी मान कर चलते हैं लेकिन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इसे नहीं मानना चाहती और वह केंद्र सरकार के विभिन्न मदों मैं आए पैसे को गलत तरीके से खर्च करती है. मनरेगा का पैसा कहीं और तो मिड डे मील का पैसा कहीं और खर्च कर देती हैं और जब हिसाब मांगा जाता है तो हिसाब भी नहीं देती. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में नए कोई उद्योग धंधे नहीं लग रहे है, ,लेकिन तृणमूल कांग्रेस से जुड़े लोग आज फल-फूल रहे हैं इसकी वजह है व्यापक भ्रष्टाचार और कट मनी. उन्होंने कहा कि जिस दिन यह मिलना बंद हो जाएगा आज जो तृणमूल कांग्रेस के समर्थक बने घूमते हैं वह पार्टी से कन्नी काट लेंगे. विधायक ने कहा कि आज जिनको तिरपाल दिए गए हैं, यह नहीं देखा क्या है कि कौन किस पार्टी का समर्थक है. उन्होंने अपने स्थानीय कार्यकर्ताओं से कहा था कि जो भी सही मायने में जरूरतमंद हो उनको तिरपाल प्रदान किये जाए.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन