रानीगंज पंचायत समिति के अध्यक्ष बबिता चौधरी एवं उपाध्यक्ष मो0 साबिर बनाये गये


 रानीगंज-पार्टी के निर्देश के बाद तृणमूल कांग्रेस ने रानीगंज पंचायत समिति का बोर्ड बनाया. बबीता चौधरी पंचायत समिति की प्रधान बनी. उपाध्यक्ष मो0 साबिर को बनाया गया है.रानीगंज के 14 पंचायत समिति सदस्यों 

में 10 सदस्यों ने बबीता चौधरी एवं मोहम्मद साबिर के समर्थन से बोर्ड गठन के लिए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति की गयी. रानीगंज में पंचायत समिति बोर्ड के गठन पर तृणमूल की जीत का उत्साह देखते ही बनता था. तृणमूल कार्यकर्ताओं ने अबीर लगाकर और पटाखे फोड़ कर जीत की खुशी मनाई.रानीगंज पंचायत समिति बोर्ड के गठन को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे.





हालांकि सोमवार को रानीगंज ब्लॉक में पंचायत समिति गठन को लेकर तृणमूल के दो गुट खुलकर आमने-सामने हो गए. एक गुट में आसनसोल दक्षिण ग्रामीण तृणमूल ब्लॉक अध्यक्ष देवनारायण दास एवं दूसरे गुट में रानीगंज पंचायत समिति के पूर्व अध्यक्ष विनोद नोनिया हैं. देवनारायण दास के अनुसार रानीगंज पंचायत समिति के अध्यक्ष समाप्ति पांजा एवं उपाध्यक्ष मोहम्मद साबिर एवं अशोक हेला का नाम प्रस्तावित किया गया था. उनके अनुसार राज्य के शीर्ष नेतृत्व द्वारा कोलकाता से समाप्ति पांजा को अध्यक्ष एवं मोहम्मद साबिर को उपाध्यक्ष बनाने का लिस्ट भेजा गया. जबकि विनोद नोनिया के अनुसार तृणमूल जिला अध्यक्ष द्वारा अध्यक्ष बबीता चौधरी एवं उपाध्यक्ष मोहम्मद साबिर का नाम प्रस्तावित किया गया था. रानीगंज ग्रामीण ब्लॉक तृणमूल अध्यक्ष देवनारायण दास ने कहा कि राज्य ने जो उम्मीदवार पंचायत समिति अध्यक्ष के लिए तैयार किए थे पश्चिमी बर्दवान तृणमुल जिला अध्यक्ष ने उसे नहीं माना और अपने मन मुताबिक नया लिस्ट जारी कर पंचायत समिति अध्यक्ष बनाया है। यह सरासर राज्य तृणमुल नेतृत्व का अपमान है.

  इस बारे में तृणमूल नेता व पूर्व सभापति विनोद नोनिया ने कहा कि पार्टी का जो आदेश है उसी के हिसाब से पंचायत समिति की बोर्ड गठन हुई है. अगर कोई पार्टी के बाहर जाकर बयानबाजी करता है तो पार्टी अपना सिद्धांत खुद लेगी. इस पूरी घटना से यह प्रतीत होता है कि तृणमूल में आपसी द्वंद्व चरम पर है.

सोमवार सुबह से ही रानीगंज बीडीओ कार्यालय में तृणमूल के झंडे लिए सैकड़ों की संख्या में समर्थक जुट गए थे, इस दिन पंचायत समिति अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष की वोटिंग होनी थी इसको लेकर चहल पहल काफी थी, पुलिस की व्यवस्था भी दुरुस्त थी कोई अप्रिय घटना ना घटे इसको लेकर पुलिस प्रशासन पूरा तैयार था , इसी बीच सरकारी सिस्टम के हिसाब से वोटिंग प्रक्रिया शुरू की गई रानीगंज पंचायत समिति में कुल 16 मेंबर थे जिसमें दो मेंबर वह विरोधी दल के थे 14 निर्वाचित तृणमूल के सदस्यों से 13 उम्मीदवारों ने नई अध्यक्ष बबीता चौधरी और उप अध्यक्ष मोहमद साबिर चुना, नए पंचायत समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने कहा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रेरणा से जो भी उन्नयन मूल्य कार्य होंगे साधारण लोगों को सुख सुविधा मुहैया करवाना हमारा पहला कार्य होगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता