रानीगंज-हिंदू पंचांग के सबसे पवित्र महीनों में से एक सावन माह के दूसरे सोमवार के पूर्व रानीगंज के शालडांगा भगत पाड़ा शिव मंदिर कमेटी के युवाओं ने मंदिर में पूजा अर्चना कर शनिवार को भोलेनाथ की नगरी देवघर के लिए बाइक से रवाना हुए.सर्वप्रथम यह कांवरिया रानीगंज से सुल्तानगंज पहुंचेंगे ,वहां से कलश में जल भरकर बाबा के दर्शन और जलाभिषेक के लिए देवघर जाएंगे .उसके बाद अंतिम चरण बाबा बासुकीनाथ का दर्शन कर अपनी यात्रा पूर्ण करेंगे.इस यात्रा में मंदिर कमेटी के कई युवा सदस्यों ने हिस्सा लिया.


0 टिप्पणियाँ