श्री गुरुनानक विद्यालय को उच्च माध्यमिक का दर्जा मिला



  रानीगंज -रानीगंज के श्री गुरुनानक विद्यालय को वेस्ट बंगाल कॉउंसिल ऑफ हायर सेकंडरी पर्षद द्वारा उच्च माध्यमिक का दर्जा प्रदान की गयी.

विद्यालय के प्रधानाध्यापक ऋषि कुमार त्रिपाठी ने बताया कि विद्यालय में ईस वर्ष साइंस और आर्ट्स संकाय पढ़ाने की अनुमति पत्र मंगलवार को मिल गई.





 उन्होंने इसके लिए रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी एवं रानीगंज के विभिन्न सामाजिक संस्थानों को बधाई दी है,उन्होंने बताया कि विद्यालय के सभापति सुरेन्द्र सिंह ने बतलाया कि स्कूल के प्रधानाध्यापक कई वर्षों से लगातार अपने अथक प्रयास मेहनत से स्कूल के विकास में अभूतपूर्व मेहनत की है. ज्ञात हो कि वर्ष 1963 में खारसूली स्तिथ गुरुद्वारा के गली में छोटे जगह पर स्कूल चलती थी, जबकि विद्यालय के प्रधान शिक्षक ऋषि कुमार त्रिपाठी के अथक प्रयास से 2019 में रामबगान में विद्यालय के नए भवन का निर्माण की गयी. हायर सेकंडरी के अनुमोदन प्राप्त होने पर श्री त्रिपाठी एवं विद्यालय के शिक्षक गण उत्साहित है.वह बताते है कि हायर सेकंडरी के पढ़ाई के लिए फिलहाल विद्यालय में तीन कमरे है,जबकि ऊपर तल में और चार कमरे के निर्माण की योजना है.हालांकि वह अनुमान लगा रहे हैं कि चूंकि इस वर्ष विलम्ब से हायर सेकंडरी के अनुमोदन मिलने से छात्रो की संख्या कम होगी,पर अगले वर्ष प्रयाप्त छात्र भर्ती होंगे. उन्होंने बताया कि फिलहाल आर्ट्स की पढ़ाई के लिये पोलिटिकल साइंस जबकि साइंस के लिए फिजिकस एवं केमिस्ट्री के शिक्षक नहीं है,पार्ट टाइम शिक्षक की व्यवस्था की जाएगी. समाजसेवी प्रदीप सराफ ने बतलाया की स्कूल के प्रधानाध्यापक पिछले लगातार कई वर्षों से प्रतिदिन कोलकाता से समय अनुसार आते हैं एवं बड़ी लगन एवं तरीके से स्कूल का संचालन कर रहे हैं पश्चिम बंगाल बोर्ड द्वारा रानीगंज के इस स्कूल में शिक्षा का काफी विकास हुआ है. इसके लिए प्रधानाध्यापक एवं उनकी टीम के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं की अहम भूमिका है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा