जामुड़िया - समाज सुधारक ईश्वर चंद्र विद्यासागर की पुण्य तिथि पर कवि सम्मेलन का आयोजन टबू- टुकुन पत्रिका के द्वारा जामुड़िया बोरो एक अन्तर्गत वार्ड संख्या एक के बोरिंगडांगा हाई स्कूल में आयोजित की गई.
ज्ञात हो कि टबु- टुकुन पत्रिका को प्रकाशित हुए 31 वर्षों हो चुके है .पत्रिका के 31 वें वर्ष गाँठ कवि तथा इस पत्रिका के संपादक तारकनाथ मंडल ने यह अद्भुत साहित्यिक गोष्ठी एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया था.
यहां ज़ामुड़िया के लघु पत्रिका के संपादक लोक कवि कृष्णदुलाल ने बोरिंगडांगा हाई स्कूल के सचिव मनोहर राय के चित्र पर माल्यार्पण कर इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई. इस दौरान प्रणिति बनर्जी, पूर्णशशि रॉय, प्रबोध मंडल, तापस कुमार चटराज, जाहर मिश्रा, सुमित चक्रवर्ती, दीपू काजी, कार्यवाहक प्रधानाध्यापिका मिठू घोष रॉय शिक्षक प्रतिभानाथ रॉय व अन्य उपस्थित थे सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की. प्रत्युषा मंडल ने संस्कृति कार्यक्रम के साथ संगीत प्रस्तुत किया. पत्रिका के उपाध्यक्ष एवं कवि राजीव घाटी ने स्वागत भाषण दिया. इस वर्ष मनमोहन रॉय मेमोरियल पुरस्कार तुकबंदी और कवि तापस कुमार छत्र को दिया. प्रख्यात कवि एवं नाटककार सुमित चक्रवर्ती को विशेष पुरस्कार दिया. हमीदा काजी ने अपनी लिखी कविता सुनाई. इस मौके पर मिताली पाल, दिलीप चक्रवर्ती, अल्पना साधु, मनोरंजन घोष, अनुप बाउरी, शुक्ला घाटी, शिवानी घोष, मोमितुल साजी, बकुल बनर्जी, प्रदीप कुमार चक्रवर्ती, पूर्णिमा मंडल, राजीव घाटी, तरूणकांति मजूमदार, कृष्णेंदु घटक, कल्याण भट्टाचार्य, समीर भट्टाचार्य, मोहनलाल हेला, यादव रुइदास आदि सहित लगभग 40 कवि उपस्थित थे.स्वप्ना मिश्रा और प्रत्युषा मंडल ने संगीत और नृत्य प्रस्तुत किया. संपादक तारकनाथ मंडल ने कहा, चाहे कितनी भी कठिनाइयां क्यों न हों, मैं 31 वर्षों से नियमित रूप से यह पत्रिका पाठकों को देता आ रहा हूं, यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा. प्रणव कुमार कुंडू ने समारोह को सुचारु एवं सुंदर ढंग से निभाया. कार्यक्रम के आयोजन में स्कूल अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही.


0 टिप्पणियाँ