आसनसोल जिला अस्पताल में मनाया गया डॉक्टर्स डे





आसनसोल- डाक्टर्स डे के मौके पर शनिवार आसनसोल जिला अस्पताल में आयोजित एक कार्यक्रम में आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी पार्षद उत्पल राय आसनसोल जिला अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डॉ निखिल चंद्र दास सहित अस्पताल के तमाम चिकित्सक और कर्मचारीयों ने शिरकत की । वृक्षारोपण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई । एक नाटक का भी मंचन हुआ । इसके जरिए समाज में चिकित्सकों की भूमिका को उजागर किया गया। अस्पताल के सभागार में आयोजित एक सभा में अपना वक्तव्य रखते हुए डॉ निखिल चंद्र दास ने कहा कि आज डॉ बिधान चंद्र राय की जयंती और पुण्यतिथि है हमेशा जिला अस्पताल में इस दिन को मनाया जाता है आज भी इस दिन को मनाया गया । उन्होंने कहा कि आज बड़े पैमाने पर इस दिन को मनाया गया और वृक्षारोपण के साथ-साथ नाटक का मंचन किया गया उन्होंने कहा कि आज का दिन सभी चिकित्सकों के लिए यह शपथ लेने का दिन है कि अपनी तकलीफों को भुलाकर बीमार लोगों की सेवा करेंगे । कोरोना काल की याद करते हुए उन्होंने कहा कि तब जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने जिस तरह से लोगों की सेवा की थी वह एक अतुलनीय है जब गैर सरकारी अस्पताल के चिकित्सक और अन्य कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे थे तब आसनसोल जिला अस्पताल के चिकित्सक और कर्मचारियों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर लोगों की सेवा की उन्होंने कहा कि एक ऐसा समय भी था जब उनको खाने की फुर्सत नहीं थी कुछ मीडिया कर्मी उनके लिए खाना लाया करते थे और उनको कहते थे कि वह उनके सामने खा लें । उन्होंने कहा कि उस समय सुपरिटेंडेंट के रूप में उनको कुछ ऐसे फैसले लेने पड़े थे जो सबको पसंद नहीं आए लेकिन सबके हित के लिए वह फैसले लेने जरूरी थे । उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा और उनको स्वस्थ रखना है चिकित्सकों का प्रधान उद्देश्य है और इस चीज को और बेहतर ढंग से करने के लिए शपथ लेने का ही आज दिन है । उनका कहना था कि चिकित्सक किसी भी मरीज को मारना नहीं चाहते लेकिन कभी-कभी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हो जाती हैं और लोग चिकित्सकों पर हमले करने शुरू कर देते हैं उन्होंने लोगों से चिकित्सकों की मजबूरी को समझने की प्रार्थना की

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता