चुनाव प्रचार के अंतिम दिन में सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा इस चुनाव में विरोधी दल हो जाएंगे "खामोश"



रानीगंज-8 तारीख को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम दिन गुरुवार को आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा भी इस चुनाव प्रचार में आमरसोटा ग्राम पंचायत के बांसड़ा ग्राम पंचायत इलाके में सभा कर कहा राज्य के मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी के विकास कार्य को देख कर इस निर्वाचन में टीएमसी उम्मीदवारों को भारी मतों से जीता कर सभी विरोधी दलों को कर देगी "खामोश".उन्होंने कहा कि मैं

इतना बड़ा स्टार प्रचारक रहा हूँ ,जो इस देश का पांच बार सांसद रहा हूँ दो बार कैबिनेट मिनिस्टर था. मैंने देश के विभिन्न राज्य के विभिन्न जगहों पर प्रचार किया है कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक, तमिलनाडु से लेकर आसाम तक , परंतु पहली बार अपने जीवन में पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव का प्रचार कर रहा हूं. इसके लिए मैं ममता बनर्जी और आए हुए सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देता हूं .जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह ने मुझसे कहा कि आपको चुरुलिया के काजी नज़रुल इस्लाम के जन्म स्थल पर पहुंचना ही पड़ेगा .उन्होंने बंगाल की परियोजनाओं के तहत स्वास्थ्य साथी को लेकर कहा की बंगाल जो आज सोचता है भारत उसको कल करता है. स्वास्थ्य साथी परियोजना भारत के अंदर सबसे पहले पश्चिम बंगाल में ममता ममता बनर्जी के नेतृत्व में किया गया, भारतवर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आयुष्मान भारत की योजना की शुरुआत की परंतु बंगाल के स्वास्थ साथी परियोजना के 2 साल बाद आयुष्मान भारत परियोजना लाई गई. बंगाल में सभी जाति हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सभी को स्वास्थ्य साथी का लाभ सीधे-सीधे मिलता है .2024 के लोकसभा चुनाव में आप देखेंगे की सबसे ज्यादा विपक्ष एकता और विपक्ष की ताकत के रूप में सबसे ज्यादा उभरकर सामने आएगी .पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, 2024 का चुनाव में प्रधानमंत्री के तौर पर ममता बनर्जी का चेहरा सामने आ रहा है.

 उन्होंने कहा कि भारत गांव का देश है, किसी भी बड़े पौधे के लिए उसका जड़ मजबूत करना जरूरी है. 2024 में होने वाली लोकसभा चुनाव में यह पंचायत चुनाव की भी अहम भूमिका होगी. इसलिए यदि ममता बनर्जी जी को शिखर पर देखनी है तो हमें इस चुनाव को जीतकर ममता दीदी के गोद में देनी है. इस राज्य को बहुमुखी विकास की गई है. द्वारे सरकार के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति को लाभ पहुंचाई गई है. उन्होंने कहा आज मीडिया को भी स्वतंत्र लिखने का अवसर नहीं मिल रहा है, केवल प्रधानमंत्री को ही फोकस करने के लिए अनुमति है.केंद्र की सरकार पर जमकर आलोचना करते हुए कहा कि जिन के संदर्भ में भ्रष्टाचार का आरोप महाराष्ट्र में लगाया जाता रहा. आज रातों-रात

 उनका शुद्धीकरण कर दिया गया. इसलिए केंद्र की भ्रष्ट जनविरोधी सत्ता को हटाने के लिए ममता जैसे नेत्री की आवश्यकता है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता