बेटी द्वारा माँ को बचाने में मॉर्निंग वॉक करने के दौरान बेटी की गयी जान




 रानीगंज- ठीक एक महीने बाद शादी का दिन था, और इसलिए रानीगंज के रोनाई इलाके के मंडलपाड़ा की रहने वाली 28 वर्षीय शम्सुर नेहर खातून शादी से पहले अपनी बीमार माँ का इलाज करना चाहती थी ,लेकिन उसकी आखिरी इच्छा पूरी नहीं हुई .तेज गति से आ रही एक वाहन की चपेट से उसने किसी तरह से अपनी मां को बचा लिया, लेकिन शमसुर नेहार की मौत हो गयी.घटना के संबंध में पता चला है कि शमसुर नेहार उनकी मां को स्वस्थ करने के लिए रोजाना सुबह नियमित सैर पर निकलती थी. शनिवार को वे सुबह की सैर पर निकली थी, और मां अमलीमा बीबी ने सोचा भी नहीं होगा कि यह सुबह की सैर उस्की बेटी लिए काल बन जाएगी. अन्य दिनों की तरह सुबह करीब 6:30 बजे मां-बेटी रानीगंज के मंगलपुर में मॉर्निंग वॉक कर घर लौट रही थीं, उसी वक्त अचानक. मंगलपुर की ओर से आ रही एक ऑल्टो कार,न जो जामुड़िया के परसिया से शादी घर से कई यात्रियों को लेकर रानीगंज स्टेशन जा रही थी, तेज रफ्तार इस कार के चालक ने नियंत्रण खो दिया और माँ बेटी की तरफ जाने लगी, मगर पुत्री किसी तरह अपनी मां को बचाने के लिए धक्का दे दिया, पर वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई. सुबह मामले की जानकारी हुई तो सभी हैरान रह गए. घटना रानीगंज के रोनाई इलाके में बिनय चौधरी मेमोरियल हॉस्पिटल के सामने घटी. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े. यह खबर रानीगंज थाने के पंजाबी मोड़ पुलिस चौकी को दी गयी. पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल शमसुर नेहार को आसनसोल जिला अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना में उसकी मां असलिमा बीबी के पैर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनका पैर टूट जाने की बात कही जा रही है.


अचानक हुई इस घटना से हर कोई हैरान है. इस हादसे से घर के सभी सदस्य अवाक हैं. उनकी मां फूट-फूट कर रोने लगीं.पूरा परिवार प्रशासन द्वारा दोषी चालक को सजा देने की मांग किया. उधर, इस घटना के बाद कार में सवार अन्य सभी यात्रियों को पुलिस ने रानीगंज स्टेशन पर छोड़ दिया, लेकिन कार का ड्राइवर घटना के बाद से फरार है. पुलिस ने दुर्घटना करने वाली कार को जब्त कर लिया है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा