सीएमएसआई सीटू द्वारा वाम मोर्चा के उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार किया.



 रानीगंज- दो पंचायत तपसी और परसिया के अंतर्गत कोयला मजदूर से जुड़े सी एम एस आई (सीटू) के द्वारा वाम मोर्चा समर्थित सीपीआई(एम) उम्मीदवारों के समर्थन में एक प्रचार जत्था के माध्यम से जगह -जगह पर पथ सभा किया गया.




जत्था की शुरुआत कुनुस्तोड़िया के दो नंबर चानक इलाका जो 245 नंबर बुथ और ग्राम पंचायत संख्या 7 के सीट से राधेश्याम हरीजन प्रतिद्वन्दिता कर रहे हैं से आरम्भ की गई, और 5 नम्बर सीट से खड़ी शमा परवीन, कुनुस्तोड़िया ग्राम से खड़ी सोमा हाजरा के एलाकों का परिक्रमा ओर पथसभा किया गया. यहां पंचायत समिति के 25 नंबर सीट से नासिर मियां और जिला परिषद की उम्मीदवार पापिया काजी है,वहीं परसिया पंचायत के तहत बेलबाद कोलियरी में पथसभा जिला परिषद और पंचायत समिति के सीट नंबर 22 के उम्मीदवार दारा बाउरी के समर्थन में करते हुए परसिया कोलियरी एलाके में कुल डांगा के 229 नंबर बुथ से अपर्णा मंडल,230 नंबर बुथ से स्वपन कुमार गोप,231नंबर बुथ से उर्मिला बाउरी तथा बुथ नंबर 232 से चित्रा चक्रवर्ती, पंचायत समिति सीट संख्या 22 से दारा बाउरी और जिला परिषद सीट के लिए लक्खी बाउरी के समर्थन में प्रचार और पथसभा की गयी.

पथसभा में जमुड़िया के भूतपूर्व विधायक जहांआरा खान ने हिंसा मुक्त स्वच्छ और निष्पक्ष चुनाव करने की मांग करते हुए जनता से यह आह्वान किया कि 2018 में जनता का संवैधानिक अधिकार मतदान का अधिकार से वंचित करते हुए वोट लूट के माध्यम से पंचायत में तृणमूल ने कब्जा किया था और 5 वर्षों में पंचायत में लूट का राज कायम कर रखा है. विकास मूलक काम बंद है 100 दिनों का काम की मजदूरी भी बंद है. ग्राम सभा के माध्यम से विकास मूलक काम करने की प्रक्रिया को खत्म कर दी गई है इसलिए भ्रष्टाचार मुक्त जनता का पंचायत गठन करने के लिए एकमात्र लाल झंडा तथा सीपीआई(एम) ही भ्रष्टाचार मुक्त और चौतरफा विकास कर सकती है .


कुनुस्तोरीया एरिया के सीएमसआई सीटू के संयोजक तथा केंद्रीय कमेटी के पदाधिकारी कलीमुद्दीन अंसारी ने तपसी पंचायत और परसिया पंचायत को भ्रष्टाचार मुक्त जनता का पंचायत प्रतिष्ठित करने के लिए वाम मोर्चा मनोनीत सीपीआई(एम) प्रार्थियों को हंसुआ हथोड़ा तारा निशान पर वोट देकर भारी मतों से विजय बनाने का आव्हान किया . उन्होंने कहा की वामफ्रंट के अलावा और कोई दूसरा विकल्प नहीं बचता है। जिसको जनता महसूस कर रही है और जनता यह मिजाज बना चुकी है कि हमें इस विकल्प को प्राथमिकता देते हुए मतदान केंद्रों में जाकर मतदान करना है और चोर लुटेरों को पंचायत से भागना है.

इस अवसर पर केंद्रीय कमेटी के सदस्य बिरजू यादव, शंभू चौधरी, संजय चटर्जी, भरत पासवान, दारा बाउरी, उज्जवल चटर्जी, नासिर मियां, राधेश्याम हरिजन ने वक्तव्य रखा. प्रचार अभियान में उपस्थित रहे हिरण मंडल, महेंद्र गोप, चंदन रविदास, मैनाक मंडल, उज्जवल मुखर्जी, विनोद अहीर, इत्यादि मुख्य रूप से मौजूद थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा