जामुड़िया -शौचालय और तालाब निर्माण की मांग को लेकर एआरसी मेटालिक कारखाना में स्थानीय महिलाओं ने फैक्ट्री का काम बंद कर प्रदर्शन किया. जामुड़िया के इकड़ा उद्योगिक नगरी के राजा राम डांगा और इकड़ा गांव के दो मोहल्लों की महिलाओं ने शौचालय और तालाब निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि फैक्ट्री अधिकारियों द्वारा इलाके की जमीन लेने से इलाके स्तिथ एक मात्र तलाब के बन्द हो जाने से लोगों का नहाना-धोना मुश्किल हो जायेगा. इसीलिए फैक्ट्री अधिकारियों ने ग्रामीणों से वादा किया है कि वे पहले उनके लिए 30 शौचालय और एक तालाब खोदेंगे,लेकिन वे शौचालय तालाब खोदने के बजाय कारखाने का निर्माण काम शुरू कर दिया है .आक्रोशित महिलाओं ने कहा कि जब तक पहले शौचालय बनाया नहीं जाएगा व तालाब नहीं खोदा जायेगा, तब तक काम नहीं करने देंगे. उन्होंने कहा कि मिट्टी खोदना बंद करो.दुसरी और फैक्ट्री के उपाध्यक्ष रॉबिन प्रसाद ने कहा कि हम शौचालय बनाने को तैयार हैं, लेकिन जगह उपलब्ध नहीं करा पाने के कारण काम रुका हुआ है.वहीं जिस तलाब का संस्कार करना है ,उसे चिन्हित कर दें,उसका संस्कार किया जाएगा, महिलाएं बेवजह काम बंद कर प्रदर्शन कर रही हैं.


0 टिप्पणियाँ