जामुड़िया चेतना द्वारा दो दिवसीय सावन तीज मेला का आयोजन






जामुड़िया :सावन माह का सबसे प्रमुख त्यौहार राखी पूर्णिमा है.इस पर्व को आनंदमय बनाने के लिए जामुड़िया मारवाड़ी युवा मंच की महिला शाखा चेतना के द्वारा दो दिवसीय सावन तीज मेला का आयोजन किया गया.यह सावन तीज मेला जामुड़िया बाजार स्थित श्री श्री अग्रसेन जी भवन में किया गया. इस मेला के बारे में जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्षा ललिता चौधरी ने बताया कि सावन और तीज को देखते हुए मारवाड़ी चेतना शाखा की महिलाओ ने सावन मेले का भव्य रूप से आयोजन किया गया है. इस बार इस सावन मेले का अयोजन का 9 वां वर्ष था ,जहां कुल 30 स्टॉल लगाए गए थे, मेला में बच्चों के लिए गेम्स लूडो ,नॉन फायर कुकिंग का अयोजन किया गया था, साथ ही अलग अलग तरह के आर्टिफिशियल डायमंड सेट, नेकलेस, सूट, इंडो वेस्टर्न, गिफ्ट्स का स्टॉल लगाया गया .इस बार विशेष आकर्षण होम मेड फूड स्टॉल थी, जहां घरेलू महिलाएं अपना घर में बने व्यंजन लोगों का स्वाद का खूब तारीफ बटोरी. मौके पर इस संस्था के सचिव बिंदिया खैतान, कोषाध्यक्ष पायल अग्रवाल, नीतू खेतान, सरोज डालमिया, संगीता सिंघानिया, रीना अग्रवाल, सुधा साहूवाला, बीना जोशी, बबीता बंसल, पूजा टिबरेवाल की मुख्य भूमिका रहीं.अनिता मेगोतिया ने बताया कि संस्था द्वारा आनेवाला दिनों में अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा जा रहा है, ताकि महिलाएं स्वानिर्भर बन सके यही इस संस्था का प्रयास है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता