अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर किया बैठक




रानीगंज-अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ, आसनसोल मंडल के आगामी विभागीय सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर रानीगंज प्रधान डाकघर में एक बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में सैकड़ों की संख्या में डाक कर्मचारी मौजूद थे. आसनसोल डिविजन पोस्टल कर्मचारी यूनियन के मंडल सचिव कोंकेंदु सेन और अन्य विभागीय नेता उपस्थित थे और उन्होंने अपनी बात रखी. बैठक में अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के रानीगंज अंचल नेता संजीव माजी, नव गोपाल मंडल, परिमल मंडल, कनाई मंडल, विजय शंकर साहू उपस्थित थे. रानीगंज जोन की ओर से संजीव पूर्व, नव गोपाल मंडल ने तथा जीडीएस यूनियन की ओर से सुब्रत मंडल ने अपनी बात रखी . इस बैठक में सीजीसीसी पश्चिम बर्दवान जिला सचिव विजय दास और रानीगंज ब्लॉक 12 जुलाई कमेटी के बिमल गोस्वामी, सुभाष दास, हीरक गांगुली शामिल हुए और आगामी विभागीय सम्मेलन को सफल बनाने का आग्रह किया. इसके अलावा इस बैठक में डाक कर्मचारी संघ के प्रांतीय नेता शांतनु मुखर्जी भी मौजूद रहे उन्होंने भी अपनी बात रखी. डाक विभाग के निजीकरण की योजना के खिलाफ एक बड़े आंदोलन का आह्वान किया गया . बैठक में विभिन्न वक्ताओं ने देश के सबसे बड़े डाक कर्मचारी संगठन यानी अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ (ग्रुप सी) एनएफपीई की मान्यता तत्काल वापस करने की मांग की. इस बैठक में युवा पीढ़ी के कई कर्मचारी शामिल हुए. स्वरूप घाटी, गौतम मंडल, आशीष रॉय, अपूर्व मुखर्जी और शांतनु मुखर्जी की अध्यक्षता वाली समिति ने बैठक का संचालन किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता