शताब्दी पार्क के निकट झाड़ियों में लगी आग से स्थानीय लोगों में दहशत, दमकल ने बुझाया आग





आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 49 के अंतर्गत शताब्दी पार्क के निकट झाडियों में गुरूवार की रात आग लग गई। जिससे आसपास के बस्ती के लोगों में दहशत फैल गई। आग की लपटें देखकर स्थानीय लोगों को बस्ती तक आग पहुंचने का डर सताने लगा। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। दमकल विभाग ने त्वरित कार्यवाही की और 10 मिनट के अंदर उनकी टीम मौके पर पहुंच गई और आग को बुझाने में जुट गई। स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग के इस कार्रवाई की प्रशंसा की उनका कहना है कि इतनी जल्दी आग बुझाने की कोशिश शुरू करने का ही नतीजा है कि आग फैल नहीं पाई और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हालांकि किन कारणों से आग लगी इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है।‌ इस विषय में तृणमूल नेता विंसेंट व्हीलर ने बताया कि आग इतनी भयानक थी कि पूरा जीटी रोड काले धुएं से भर गया था और इस वजह से काफी ट्रैफिक जाम भी लग गया था, लेकिन जिस तरह से दमकल विभाग के कर्मियों ने त्वरित कार्यवाही की उन्होंने सराहना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता