रानीगंज- रानीगंज के वार्ड नम्बर 35 के रोनाई शरीफ इलाके के बान मोहल्ला के निवासियों ने रानीगंज थाना में एक जन हस्ताक्षर कर ज्ञापन सौंपा. इसके जरिए उन्होंने इलाके में चल रहे कचरा के अवैध गोदामों को बंद करने की मांग की. इस बारे में ज्ञापन दाताओं ने बताया कि इस क्षेत्र में कई ऐसे अवैध गोदाम बनाए गए हैं जहां पर चोरी के सामान खरीदे जाते हैं. इनका कहना है कि सलीम नामक एक शख्स है जो इस क्षेत्र में इन अवैध गोदाम चलाता है और वह गोदाम की आड़ में नशे का कारोबार करता है. इनका आरोप है कि सलीम क्षेत्र के युवा पीढ़ी के बच्चों को नशे का आदि बना रहा है .उसकी वजह से यहां चोरी की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं, छोटे-छोटे बच्चे चोरी करके चोरी का सामान सलीम को बेचते हैं .जो वह अपने अवैध गोदाम में जमा करके रखता है ,और इसके बाद सलीम इन बच्चों को नशे का सामान बेचता है. जिससे यहां की युवा पीढ़ी नशे की आदी बनती जा रही है .उन्होंने तुरंत थाने के अधिकारियों से इन अवैध गोदामों को बंद करने की मांग की है. उन्होंने बताया कि आज इसी सिलसिले में वह थाना आए थे. थाना के अधिकारियों ने उनसे कहा है कि बहुत जल्द इन पर कार्यवाही की जाएगी. उनका यह भी कहना है कि जब स्थानीय लोग सलीम से अवैध गोदाम को बंद करने के लिए कहते हैं, तो सलीम उल्टा उनको ही धमकाता है ,और कहता है कि पुलिस प्रशासन उसकी जेब में है. कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता.


0 टिप्पणियाँ