मारवाड़ी युवा मंच द्वारा मेघावी छात्रो को किया गया सम्मानित




 रानीगंज-रविवार की रात रानीगंज मारवाड़ी युवा मंच की तरफ से लायंस कम्युनिटी हॉल में मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया .विभिन्न बोर्ड परीक्षा में जिन छात्रों ने 90% से ज्यादा अंक हासिल किया है, वैसे विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. इसके अलावा इस वर्ष चार्टर्ड एकॉउंटेंट बनने वाले 10 व्यक्तियों और नीट की परीक्षा उत्तीर्ण होने वाले दो परीक्षार्थियों को भी मारवाड़ी युवा मंच रानीगंज शाखा की तरफ से सम्मानित किया गया .इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष श्याम जालान, सचिव प्रतीक मोर ,कोषाध्यक्ष आदित्य मूंधड़ा, चेयरमैन नीरज अग्रवाल, आयुष झुनझुनवाला ,योगेश खंडेलवाल, रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण भरतीया सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे .कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत के साथ हुई ,इसके उपरांत पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलित किया गया,वहीं सभी सम्मानित अतिथियों को फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष श्याम जालान ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम किया गया है, इसके साथ ही 10 सीए और नीट की परीक्षा उत्तीर्ण होने वाले 2 परीक्षार्थियों को भी सम्मानित किया गया. उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पूरे पश्चिम बंगाल में मारवाड़ी युवा मंच की 80 शाखाओं द्वारा किया गया है. इसका मकसद आने वाली पीढ़ी को सम्मानित करना है ,उनको उत्साहित करना है.उन्होंने बताया कि पूरे देश भर में मारवाड़ी युवा मंच की शाखाएं फैली हुई है हाल ही में ओडिशा में जो भयावह ट्रेन हादसा हुआ था उसमें भी बचाव कार्य में मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई थी. उनके योगदान की प्रशंसा खुद रेल मंत्री ने की थी, वहीं दिल्ली में जो बाढ़ आई हुई है उसमें भी बचाव कार्य में मारवाड़ी युवा मंच के सदस्य बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. रानीगंज में भी मारवाड़ी युवा मंच द्वारा तमाम तरह की गतिविधियां की जाती है कृत्रिम अंग प्रतिस्थापन शिविर का आयोजन किया गया था. जब भी किसी को खून की जरूरत होती है ,मारवाड़ी युवा मंच रानीगंज शाखा के व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए वह जानकारी सभी सदस्यों को होती है और फौरन उस व्यक्ति को उस ग्रुप का खून उपलब्ध कराया जाता है. उन्होंने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में भी मारवाड़ी युवा मंच रानीगंज शाखा अहम भूमिका निभाता है हाल ही में आसनसोल से एक फोन आया था रानीगंज के एक प्रख्यात स्कूल में भर्ती होने के लिए एक बच्चे के परिवार के पास आर्थिक सामर्थ्य नहीं था, मारवाड़ी युवा मंच रानीगंज शाखा द्वारा उस स्कूल में न सिर्फ बच्चे के दाखिले का इंतजाम कराया गया बल्कि उसके साल भर के स्कूल का खर्चा भी संगठन की तरफ से उठाया जा रहा है. वही संगठन के उपाध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने कहा कि यह कार्यक्रम हर साल किया जाता है. उन्होंने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच रानीगंज शाखा हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता है ,महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी संगठन काफी काम कर रहा है .उन्होंने बताया कि मेजिया के पास पावड़ा नामक एक गांव में तकरीबन 60 बच्चियों की शिक्षा की जिम्मेदारी संगठन द्वारा ली गई है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता