रोटरी क्लब ऑफ रानीगंज के अध्यक्ष स्मिथ झुनझुनवाला सचिव ऋषि टोडानी बने




 रानीगंज-रोटरी क्लब ऑफ रानीगंज के वर्ष 2023-24 के अध्यक्ष अध्यक्ष स्मिथ झुनझुनवाला वहीं सचिव ऋषि टोडानी बनाये गए. रोटरी क्लब ऑफ रानीगंज के 54 वां स्थापना दिवस समारोह स्पोर्ट्स असेंबली के सभागार में आयोजित हुआ,जहां इन दोनों तथा इनके टीम को शपथ ग्रहण कराया गया.समारोह के मुख्य अतिथि रोटेरियन भूतपूर्व जिला पाल सुभाशीष चटर्जी , विशिष्ट अतिथि सहायक जिला गवर्नर संतोष महेश्वरी थे.कार्यक्रम के दौरान क्लब की महिला विंग में अध्यक्ष अध्यक्ष ज्योति साव, उपाध्यक्ष स्वाति केजरीवाल, सचिव जया सोंथलिया, कोषाध्यक्ष नीतू सराफ को भी शपथ ग्रहण कराया गया.मुख्य अतिथि शुभाशीष चटर्जी ने कहा कि रोटरी क्लब की महिलाओं को और भी मजबूत होना होगा पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सामाजिक कार्यों में योगदान देना होगा.इस अवसर पर पूरे वर्ष में बेहतर से बेहतर सामाजिक कामों में योगदान देने के लिए अचीवमेंट अवार्ड दीपक संथोलिया, विशाल शराफ, महेश मोदी, केतन अंबानी एवं नेहा अंबानी को प्रदान किया गया. इस अवसर पर वरिष्ठ रोटेरियन सुरेंद्र झुनझुनवाला,जय साव, प्रदीप बाजोरिया, पवन केजरीवाल, महेश मोदी, सुरेश कयाल, अलंकार साव , डॉ राजेश गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा