रानीगंज-रानीगंज के सियारसोल स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एसोसिएशन के सभागार में मिशन उड़ान वेलफेयर फाउंडेशन की तरफ से एक चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ,जिसमें कुल 241 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया .इस प्रतिभागियों को 3 वर्गों में विभाजित किया गया था .ग्रुप ए, ग्रुप बी, ग्रुप सी, ग्रुप ए में 3 साल से लेकर 7 साल के बच्चों को रखा गया ,ग्रुप बी में 8 साल से लेकर 12 साल के बच्चों को रखा गया और ग्रुप सी में 13 साल से लेकर 17 साल के बच्चों को रखा गया था. ग्रुप ए के बच्चे अपनी खुशी से चित्रकारी कर सकते थे, ग्रुप बी के बच्चों को हमारा पर्यावरण विषय पर चित्रकारी करने को कहा गया और ग्रुप सी के बच्चों को वर्षा ऋतु पर चित्रकारी करने को कहा गया. इस मौके पर मिशन उड़ान वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष कंकना सिन्हा ने बताया कि फिलहाल उनके संगठन का यह पांचवां एनीवर्सरी चल रहा है इस उपलक्ष को मनाने के लिए एक चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें इन बच्चों ने हिस्सा लिया . उन्होंने इस आयोजन को सफलतापूर्वक करने के लिए सीआरसोल स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एसोसिएशन के सदस्यों को धन्यवाद दिया और कहा कि उनके सहयोग से यह संभव हो सका इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनका संगठन हर साल इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है .इस बार की प्रतियोगिता में रानीगंज के मशहूर चित्रकार तारक नाथ मंडल जज के रूप में उपस्थित थे. कंकना सिन्हा का कहना था कि उनके संगठन की तरफ से विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम किए जाते हैं, विशेषकर रक्तदान को रानीगंज में उनका संगठन एक मुहिम के तौर पर चलाना चाहता है और उन्हें इस बात की खुशी है कि धीरे-धीरे ही सही, लेकिन रानीगंज में रक्तदान एक आंदोलन का रूप लेने लगा है और पहले जो लोग रक्तदान करने से कतराते थे अब वह भी आगे आकर रक्तदान कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनके संगठन की तरफ से भविष्य में भी इस तरह की चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. इस अवसर पर संस्था के सचिव सुप्रियो दास, उपाध्यक्ष कल्याणदीप पाल तथा संगठन के सभी सदस्य गण उपस्थित थे.



0 टिप्पणियाँ