सामाजिक संस्था पहल द्वारा 42 फुटबॉल टीमों को फुटबॉल वितरण किया गया




 रानीगंज -जेके नगर अंचल की सामाजिक संस्था पहल द्वारा शनिवार को जेमेरी ग्राम पंचायत सहित आसपास के इलाके के 42 फुटबॉल टीमों को 2-2 फुटबॉल प्रदान किया गया. इस दौरान मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित पहल संस्था के अध्यक्ष सह भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने अपने हाथों से टीम के कप्तानों को फुटबॉल प्रदान किया. मौके पर संस्था के सचिव अभय उपाध्याय, संदीप घोषाल उर्फ भंजय, हेमंत यादव, चुन्नू तिवारी, लक्खी बनर्जी, लाल्टू रुईदास आदि उपस्थित थे. इस दौरान जितेंद्र तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री का नारा है कि खेलकूद को बढ़ावा देना है.इस विषय को ध्यान में रखते हुए ही पहल संस्था द्वारा जेमेरी अंचल के करीब 45 फुटबॉल के टीमों को फुटबॉल दिया जा रहा है, जिससे बच्चे मैदान में जाएं और खेल खेले. मोबाइल, टीवी बच्चों के के जिंदगी का हिस्सा बन चुका है, लेकिन कहीं न कहीं आज बच्चे मैदान से दूर होते जा रहे हैं. यह बच्चे मैदान में खेलने फिर से जाएं और तंदुरुस्त रहें .स्वच्छ हवा में सांस ले सकें. इस उद्देश्य से आज यह कार्यक्रम आयोजित किया गया. पंचायत चुनाव के परिणाम के बाद पंचायत गठन की तस्वीर अभी तक साफ नहीं होने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि जो लोग चोरी करके जीता है वो लोग अपने चोरी का संपत्ति कब आपस में बंटवारा करेगा ,उसे लेकर जनता को क्या मतलब है सही में चुनाव हुआ रहता तो जनता का आग्रह होता कि कौन प्रधान बनेगा कौन उप प्रधान बनेगा. पूरा का पूरा यहां चोरी हुआ है सब कोई देखा है कोयला माफिया बालू माफिया ने वोट जिताया है, वहीं लोगों का वह काम ये लोग करेगा जनता का तो काम नहीं करेगा. मंत्री मलय घटक की तारीफ करने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि मंत्री मलय घटक तृणमूल पार्टी में है मैं भारतीय जनता पार्टी का नेता हूं.यह तुलना नहीं हो सकती उनकी तुलना उनके पार्टी के नेताओं के साथ हो सकती है.मेरे साथ नहीं हो सकती हैं. मैं दूसरी विचारधारा में विश्वास करता हूं वे दूसरी विचारधारा में विश्वास करते हैं. वह अपनी जगह ठीक होंगे मैं अपनी जगह ठीक हूं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन