रानीगंज- पंचायत चुनाव के दौरान तृणमूल कांग्रेस पर व्यापक धांधली और भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों को डराने धमकाने सहित 4 सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार को पूरे प्रदेश के साथ-साथ रानीगंज में भी आसनसोल साउथ ग्रामीण भाजपा मण्डल ने रानीगंज बीडीओ को ज्ञापन सौंपा . इस मौके पर आसनसोल दक्षिण विधानसभा के भाजपा संयोजक संपा राय ने कहा की जिस तरह से पंचायत चुनाव में नामांकन के दिन से लेकर मतगणना के दिन तक तृणमूल कांग्रेस मतदान की प्रक्रिया में धांधली की थी ,मतदाताओं को डराया धमकाया था भाजपा कार्यकर्ताओं पर अत्याचार किया था, इसी के खिलाफ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांतो मजूमदार के निर्देश पर पूरे प्रदेश में बीडियो कार्यालय में ज्ञापन सौंपा जा रहा है. उन्होंने कहा कि आज बीडियो ने उनकी बातों को गौर से सुना और उनकी मांगों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि इससे पहले भी इस तरह के आश्वासन प्रशासन से मिल चुके हैं लेकिन कोई सार्थक पहल नहीं की गई. भाजपा द्वारा 4 सूत्री मांगों के समर्थन में यह ज्ञापन सौंपा गया इसमें एक मांग पुनर्मतदान की भी है ,वहीं भाजपा आसनसोल साउथ मंडल के अध्यक्ष संदीप गोप ने कहा कि जिस तरह से प्रशासन की मदद से तृणमूल कांग्रेस वोट लूट किया है उसके खिलाफ आज पूरे प्रदेश में वीडियो कार्यालय में ज्ञापन सौंपा जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस नेताओं द्वारा महिलाओं को डराया धमकाया जा रहा था कि अगर उन्होंने टीएमसी के पक्ष में मतदान नहीं किया तो सरकारी सुविधाओं से वंचित कर दिया जाएगा. इतना ही नहीं उन्होंने आरोप लगाया कि जो स्वास्थ्य कर्मी है ,उनके बैंक खाते भी टीएमसी नेताओं द्वारा ले लिए गए थे, और कहां गया था कि जब तक वह टीएमसी के पक्ष में मतदान नहीं करते हैं, तब तक उनके बैंक खाते उनको नहीं लौटाए जाएंगे ,हालांकि इस बारे में रानीगंज के बीडियो अभीक बनर्जी ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया संपूर्ण रूप से निष्पक्ष हुई थी कहीं कोई धांधली या गड़बड़ी की शिकायत नहीं थी .उन्होंने कहा कि भाजपा आरोप लगा सकती है और उनके आरोपों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचा दिया जाएगा, लेकिन अब क्योंकि चुनाव हो चुके हैं इसलिए अब सारी जिम्मेदारी प्रशासन की है, उन्होंने इस सब के लिए गेंद चुनाव आयोग के पाले में डाल दी.इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता भाजपा राज्य ओबीसी मोर्चा के महासचिव सुभाष महतो,भाजपा के महा सचिव उज्जवल माझी,आशीष गोप,बप्पा चटर्जी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ