लायंस क्लब ऑफ जामुड़िया का 24 वां पद स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न,अध्यक्ष बने प्रवीण बंसल






जामुड़िया- नंदी रोड स्थित लायंस क्लब ऑफ जामुड़िया बाजार का रविवार की संध्या 24 वां पद स्थापना दिवस समारोह पालन किया गया. नए अध्यक्ष के रूप में पवन बंसल एवं उसके टीम को शपथ ग्रहण कराया गया,पूर्व जिला पाल डॉ पी आर घोष ने शपथ ग्रहण कराया. इस दौरान लायंस क्लब कार्यालय का उद्घाटन भी किया गया. वहीं प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक के टॉपर विधार्थीयो को स्मृति चिन्ह ओर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर जामुड़िया के विधायक हरे राम सिंह ने कहा कि लायंस क्लब के बारे में जितना भी तारीफ किया जाय वह बहुत ही कम होगा. यह एक अन्तरराष्ट्रीय संस्था है ओर मैं खुद ही बहुला लायंस क्लब का एक सदस्य हू .जब कोरोना के चपेट में पूरा देश था, उस समय यह संस्था ने आगे बढ़कर लोगों को आक्सीजन सिलिंडर, एम्बुलेंस एवं मास्क के अलावा ओर भी विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाया था. समय समय पर गरीब लोगों के लिए निःशुल्क आंख चिकित्सा अपने खर्चे पर करवाते है, इसके साथ आंख से संबंधित लोगों के लिए निःशुल्क चश्मा, लेन्स एवं दवा भी दिए जाते है. अगर इन्हें कभी भी किसी वक्त हमारी सहयोग चाहिए तो मैं हमेशा इनके पास हूँ. इस संस्था के चेयरमैन पवन अग्रवाल ने कहा कि विधार्थियों को होसले को आवाजाही करने के लिए प्रत्येक वर्ष उन्हें हमारे इस संस्था की ओर सम्मानित किया जाता है, ताकि आने वाले समय में ये बच्चे ओर भी अच्छे नम्बरो से पास कर इस इलाके का नाम रोशन करे .इसके अलावा यहां पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया जाता है ,जिसमें आसपास के हजारों लोग इसका लाभ उठाते है .इस मौके पर पूर्व जिला पाल डाक्टर पि आर घोष, डाक्टर नवारूण गुहा ठाकुरता, एमएमआईसी सुब्रतो अधिकारी ,पार्षद मृदुल चक्रवर्ती, प्रवीण वंसल ,चिन्मय माझी, संदीप खैतान, मनोज अधिकारी ,भुषण गुप्ता, पिनाकी चटर्जी सुरेन्द्र जैन ,राकेश दे, सुचित्रो बैनर्जी, मेघना अधिकारी, सुनील सिंघानिया आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा