नारायण महिला समिति द्वारा 113 महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गयी





जामुड़िया-जामुड़िया में नारायणी महिला समिति के तरफ से सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई.जामुड़िया हटिया स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर से कलश यात्रा शुरू हुई ,जिसमें 113 महिलाएं सिर पर कलश लेकर निकली.यह कलश यात्रा जामुड़िया बाजार, सिनेमा मोड़, पेट्रोल पंप, थाना मोड़, दुर्गा मंदिर होते हुए श्री अग्रसेन भवन मंदिर पहुंची. गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालु भी शामिल हुए, जहां विभिन्न सामाजिक संस्थाओं क्रमशः श्री श्याम मित्र मंडल, श्याम दीवाने व श्याम परिवार के सदस्यों के तरफ से शरबत और पानी का वितरण किया गया.कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि नारायणी महिला समिति की तरफ से दादी के मंगल पाठ का आयोजन किया गया है, जिसमें 351 महिलाएं सम्मिलित होंगी.भजन गायिका वर्षा सोनी द्वारा संगीतमय भजन और दादी का मंगल पाठ किया जाएगा. इसके साथ ही यहां कई धार्मिक अनुष्ठान होंगे.दादी का अलौकिक श्रृंगार करने के साथ ही छप्पन भोग लगाया जाएगा, और विशेष आरती एवं पूजा पाठ होगी. आखिर में भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा. इस अवसर पर नारायणी महिला समिति की अध्यक्ष मधु सिंघानिया, अनिता बंसल, सरिता मेगोतिया, रेखा डोकानिया, अनीता मेगोतिया, बेबी जोशी, आशा गर्ग, सीमा अग्रवाल, बंदना सिंघानिया, सोनू संथालिया समेत अन्य सदस्य उपस्थित थी। इसके अलावा विभिन्न संस्थाओं के तरफ से रमेश मेगोतिया, गोविंद तयाल, राजेश गुप्ता, महेश सांवरिया, राजेश शर्मा, मनोज सिंघानिया, विष्णु बंसल, भजन संथोलिया भी उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा