जामुडिया:मंगलवार सुबह से ही जामुड़िया के बहादुरपुर हाई स्कूल में मतगणना शान्ति पुर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ. .इस दौरान फायर ब्रिगेड गाड़ी की ओर मेडिकल की भी व्यवस्था की गई थी. जामुड़िया पंचायत समिति अंतर्गत 10 ग्राम पंचायतों में तृणमूल कांग्रेस को भारी जीत हासिल हुआ है. 10 ग्राम पंचायत के 112 पंचायत सदस्य सीटों में से तृणमूल कांग्रेस को 95 सीटों पर जीत हासिल हुआ.वहीं माकपा को 13,भाजपा को 2 तथा निर्दल के 2 प्रत्याशियों को जीत हासिल हुआ . जामुडिया पंचायत समिति के चिचुडिया ग्राम पंचायत के 13 सीटों में से तृणमूल कांग्रेस 11,माकपा 1 तथा भाजपा 1 सीट पर विजयी रहा . श्यामला ग्राम पंचायत के 16 सीटों में से तृणमूल कांग्रेस सभी 16 सीटों पर जीत दर्ज किया है.मदनतोड ग्राम पंचायत के 9 सीटों में से तृणमूल कांग्रेस को सभी 9 सीटों पर जीत हांसिल हुआ है.वही हिजलगोडा ग्राम पंचायत के 15 सीटों में से तृणमूल कांग्रेस को 9,माकपा को 1 तथा भाजपा को 1 सीट पर जीत हासिल हुआ है.चुरूलिया ग्राम पंचायत के 14 सीटों में से तृणमूल कांग्रेस को 10 तथा माकपा को 4 सीटों पर जीत हांसिल हुआ है.जबकि परसिया ग्राम पंचायत के 9 सीटों में से तृणमूल कांग्रेस को 7,माकपा को 1 तथा निर्दल प्रत्याशी को 1 सीट पर जीत दर्ज कराया. केन्दा ग्राम पंचायत के 9 सीटों में से तृणमूल कांग्रेस को सभी 9 सीटों पर जीत हासिल हुआ है.तपसी ग्राम पंचायत के 8 सीटों में से तृणमूल कांग्रेस को सभी 8 सीटों पर जीत हासिल हुआ है. डोबराना ग्राम पंचायत के 9 सीटों में से तृणमूल कांग्रेस को 7,माकपा को 1 तथा 1 निर्दल प्रत्याशी को जीत प्राप्त हुआ है.बहादुरपुर ग्राम पंचायत के 10 सीटों में से तृणमूल कांग्रेस को 9 तथा माकपा को 1 सीट पर जीत हासिल हुआ .




0 टिप्पणियाँ